फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Polling party's bus going to deposit EVM overturns in ditch, driver injured in jaunpur

जौनपुर: ईवीएम जमा कराने जा रही पोलिंग पार्टी की बस खाई में पलटी, चालक घायल

Mon, 07 Mar 2022 10:35 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर/ भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर/ भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 07 Mar 2022 10:35 PM IST
सार

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के एसएचओ देवानंद रजक ने अपने निजी वाहन से बस चालक को पीएचसी करंजकला भिजवाया। उन्होंने बताया कि  ईवीएम सहित मतदानकर्मियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

विज्ञापन
Polling party's bus going to deposit EVM overturns in ditch, driver injured in jaunpur
खाई में पलटी बस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर सदर विधानसभा क्षेत्र के बूथ से मतदान के बाद ईवीएम जमा करने जा रही पोलिंग पार्टी की बस हरिहरपुर नहर के पास खाई में पलट गई। हादसे में बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मतदानकर्मियों को ईवीएम सहित सुरक्षित निकाल कर स्ट्रांग रूम भेजने के लिए वाहनों की व्यवस्था में जुटी रही। 

विज्ञापन


सदर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 291 से मतदान होने के बाद पोलिंग पार्टी को लेकर बस पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बने स्ट्रांग रूम के लिए रवाना हुई। बस हरिहरपुर नहर के पास अचानक बंद हो गई। इसके बाद मतदानकर्मी और ग्रामीण बस को धक्का देने लगे इसी दौरान बस असंतुलित होकर गड्ढे में पलट गई।
विज्ञापन


हादसे में बस चालक  शहर कोतवाली क्षेत्र के उर्दू बाजार निवासी कन्हैया गंभीर  रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के एसएचओ देवानंद रजक ने अपने निजी वाहन से बस चालक को पीएचसी करंजकला भिजवाया। उन्होंने बताया कि  ईवीएम सहित मतदानकर्मियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। उन्हें स्ट्रांग रूम भेजवाने के लिए वाहन का इंतजार किया जा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

भदोही में मतदान कराकर लौट रहे कर्मचारी की मौत

भदोही जिले के ज्ञानपुर विधानसभा से चुनाव कराकर लौट रहे भूईधर पाल (59) की मौत हो गई। वह लोक निर्माण विभाग में बेलदार पद पर तैनात थे। सूचना पर पहुंचे सीडीओ भानु प्रताप सिंह की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। चौरी थाने के बहरी भुलाईपुर निवासी भुईधर पाल लोक निर्माण विभाग में बेलदार पद पर तैनात था।

उसकी ड्यूटी ज्ञानपुर विधानसभा के जंगीगंज कुंलमनपुर बूथ संख्या 232 पर लगी थी। सोमवार को मतदान को खत्म कराकर समान पैकिंग कर बस में बैठकर मुख्यालय मशीन जमा करने आ रहा था। बस में उसकी तबीयत खराब होने लगी। कलेक्ट्रेट आने पर पीठासीन अधिकारी ने उनके पुत्र को फोन किया। पुत्र आया तो ज्ञानपुर चिकित्सालय में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed