फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Politics of the service of country strong through: Ram Naik

राजनीति देश की सेवा का सशक्त माध्यम : राम नाईक

Sat, 19 Dec 2015 02:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 19 Dec 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
Politics of the service of country strong through: Ram Naik

राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि राजनीति देश की सेवा का सशक्त माध्यम है। अगर आप में देश की सेवा का जज्बा है तो बेशक राजनीति में जाएं।

विज्ञापन

 पूरी प्रमाणिकता, पारदर्शिता और दूरदृष्टि के साथ क्योंकि यही राजनीति की पूंजी है। देश को आगे ले जाने का एक माध्यम राजनीति भी है।
नरिया स्थित रामनाथ चौधरी संस्थान में आयोजित दो दिवसीय उत्तर प्रदेश छात्र संसद के समापन अवसर पर उन्होंने ये बातें कहीं।
उन्होंने कहा कि लोग कहते हैं कि राजनीति में मत जाओ, वहां बहुत गंदगी है, अनाचार है लेकिन जब तक राजनीति में अच्छे लोग जाएंगे नहीं उस गंदगी को बाहर कौन निकालेगा।

राज्यपाल ने कहा कि युवाओं में देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा पैदा करना इस छात्र संसद का मकसद होना चाहिए।
युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप युवा देश के पूंजी है और पूंजी का सही उपयोग होना चाहिए। छात्र संसद में आए राज्यपाल ने संसद न चलने पर अफसोस भी जताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज संसद में क्या हो रहा है ये सब जानते हैं। संसद चर्चा के लिए है लेकिन विपक्ष उसे चलने ही नहीं देता।
मेयर रामगोपाल मोहले ने कहा कि युवा सोच के साथ आगे बढ़ना होगा, तभी भारत का भविष्य उज्ज्वल होगा।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र प्रो. कमलेश दत्त त्रिपाठी, अखिल भारतीय विद्वत परिषद के महासचिव डॉ. कामेश्वर उपाध्याय ने भी अपने विचार रखे।
स्वागत छात्र संसद के संयोजक आशीष मिश्र ने और धन्यवाद ज्ञापन सारांश चतुर्वेदी ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed