फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   political mirror: ex prime minister lal bahadur shastri home at varanasi

राजनीति के पुरोधाः काशी के रामनगर में ईमानदार राजनीति का आइना अब भी सलामत

Thu, 12 Jan 2017 05:57 PM IST
अनूप ओझा,अमर उजाला,वाराणसी
अनूप ओझा,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 12 Jan 2017 05:57 PM IST
विज्ञापन
political mirror: ex prime minister lal bahadur shastri home at varanasi
प्रधानमंत्री बनने के बाद एक ही बार अपने घर आए थे शास्त्री जी - फोटो : अमर उजाला
घर की रसोई में मिट्टी का चूल्हा हो और बेडरूम में पटुआ की सुतली से बिनी खाट तो एक बार आंखों पर यकीन नहीं होगा कि यह जगह प्रधानमंत्री रहे लाल बहादुर शास्त्री का होगा।
विज्ञापन

ऐसा इसलिए भी क्योंकि अब मंत्री-विधायक तो दूर सत्ताधारी नेताओं के करीबी रिश्तेदार और कारिंदे भी मौका पाकर चंद दिनों में ही ऊंची हवेलियों के मालिक और कंगाल से करोड़पति बन बैठते हैं।
विज्ञापन

पांच साल साल तक प्रधानमंत्री रहे शास्त्री जी का घर आज भी पुराना वाराणसी के रामनगर में उस दौर की स्वच्छ और ईमानदार राजनीति की गवाही दे रहा है।
संस्कृति मंत्रालय ने देश के दूसरे पीएम के मिट्टी के घर को म्यूजियम के रूप में तब्दील कर दिया है।
आइए, आज जानते हैं सादगी कर्मठता और आदर्श राजनीति के उस चेहरे के बारे में, जो इस दौर की सियासत के लिए सीख भी है और आइना भी।

काशी नरेश के किले से महज डेढ़ सौ मीटर के फासले पर घुमावदार गली के दूसरे मोड़ पर महज सवा विस्वा जमीन पर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के कमरे में अभी वह लालटेन सहेज कर रखी गई है, जिसकी रोशनी में उन्होंने पढ़ाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन चूल्हे भी उन दिनों के संघर्ष की आंच दबाए वहीं गड़े हैं, जहां उनकी मां राम दुलारी देवी बेटे के लिए उम्मीदों की भाप में खुद तपा करती थीं। 
पड़ोस में रहने वाले शास्त्री जी के फुफेरे भाई श्याम मोहन उन दिनों के उनके संघर्ष और सत्ता शीर्ष पर पहुंचने के बाद की ईमानदारी को याद कर भावुक हो उठे। आंखें भर आईं।
1965 के उस दिन की यादों में खो गए जिस रोज पीएम के रूप में शास्त्री जी घर आए थे। वो बताते हैं कि तब उनकी उम्र 14 साल की थी। दोपहर का वक्त था।
सुबह से ही पुलिस का पहरा रामनगर में लग गया था। भैया की कार के आगे पीछे दर्जनों गाड़ियां थीं। चौक पर काफिला रुका और भैया अंगरक्षकों को रोक कर सीधे सबसे पहले किले में काशीनरेश डॉ. विभूति नारायण सिंह से मिलने पहुंचे। वहां से पैदल ही गली से होकर घर आए थे।
उनके चाचा काली प्रसाद और किशोरी लाल ने दरवाजे पर अगवानी की थी।
घर आते ही उन्होंने सत्यनारायण भगवान की कथा सुनी। पंडित जी प्रसाद देने बढ़े तो जांच के लिए सुरक्षा कर्मियों ने लपक लिया। भैया मुस्कुराते हुए बोले- यह मेरा घर है यहां चिंता की कोई बात नहीं।
उन्होंने प्रसाद माथे लगा लिया था।

 

तब झोपड़ियों में रहने वाले गरीबों के लिए मकान बनाना था उनकी चिंता

political mirror: ex prime minister lal bahadur shastri home at varanasi
तब झोपड़ियों में रहने वाले गरीबों के लिए मकान बनाना था उनकी चिंता - फोटो : अमर उजाला
उस दिन भैया को देखने के लिए समूचा रामनगर ही नहीं, बनारस और मिर्जापुर से लेकर मुगलसराय तक उमड़ पड़ा था।
भैया ने अंगरक्षकों को दूर खड़ा करा दिया। सबका हाल पूछते मिलते-जुलते रहे।
तभी पड़ोस के राजनारायण लाल मुलाकात के लिए आ गए।
बोले- शास्त्री जी! अब तो अपना मकान बनवा लीजिए। उन्होंने जो जवाब दिया उसे सुनकर वो सहम गए। शास्त्री जी का कहना था कि मेरा तो अभी बहुत अच्छा है।
मेरे देश की बहुतायत जनता के पास तो झोपड़ियां ही हैं।
चिंता है कि पहले उनके मकान बन जाएं फिर अपने मकान के बारे में सोचूंगा।
उस दिन भैया ढाई घंटे घर में रहे। फिर कभी नही आ सके।
1969 में इसी 11 जनवरी को हम लोग हिल गए थे, जब उनके हमेशा के लिए इस दुनिया से चले जाने की खबर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed