फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Policemen returning from Maha Kumbh duty bike collided with a parked truck one dead

Chandauli News: दर्दनाक हादसा... ट्रेलर से टकराई बाइक, महाकुंभ की ड्यूटी से लौट रहे दो होमगार्ड की मौत

Mon, 20 Jan 2025 09:48 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 20 Jan 2025 09:48 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में महाकुंभ की ड्यूटी कर लौट रहे पुलिसकर्मियों की बाइक खड़े ट्रक में जा टकराई। इस हादसे में दो होमगार्ड की मौत हो गई। घटना से दोनों के परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Policemen returning from Maha Kumbh duty bike collided with a parked truck one dead
हादसे में मृत होमगार्ड सुरेश और रामनारायन की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जलीलपुर चौकी के सामने सिक्सलेन पर खड़े ट्रेलर से सोमवार को ब में महाकुंभ की ड्यूटी कर लौट रहे दो होमगार्डों की बाइक पीछे से टकरा गई। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को वाराणसी ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने सुरेश विश्वकर्मा (45) को मृत घोषित कर दिया। रामनारायण पांडेय (44) की इलाज के दौरान दोपहर में मौत हो गई। दोनों वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के जाल्हूपुर गांव के निवासी थे।

विज्ञापन


महाकुंभ में पूर्वांचल के 10 जिलों के 125 होमगार्ड की हुई है तैनाती
महाकुंभ को देखते हुए पीडीडीयू जंक्शन पर 450 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इनमें पूर्वांचल के 10 जिलों के 125 होमगार्ड भी तैनात हैं। वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के जाल्हूपुर निवासी सुरेश विश्वकर्मा (45) और रामनारायण पांडेय (44) की भी ड्यूटी पीडीडीयू जंक्शन पर लगाई गई थी। सुबह करीब 5.30 बजे दोनों ड्यूटी करके एक ही बाइक से अपने घर वाराणसी के जाल्हूपुर के लिए निकले थे। रास्ते में पड़ाव से पीडीडीयू नगर तक सिक्सलेन सड़क का काम चल रहा है। इसमें दुलहीपुर तक काम पूरा हो गया है, लेकिन अभी कहीं भी लाइट की व्यवस्था नहीं की गई है। पुलिस के अनुसार वाराणसी के एक व्यक्ति का ट्रेलर एक साल से पड़ाव स्थित एक वर्कशॉप में बनाया जा रहा था। 

विज्ञापन

अंधेरा होने के चलते हुआ हादसा 

रविवार को उसे लेकर एक ड्राइवर वाराणसी जा रहा था। रात में जलीलपुर चौकी के सामने गाड़ी फिर खराब हो गई थी। इसके बाद रात में सड़क पर ही खड़ी थी। इसी बीच सुबह करीब 5.30 बजे अंधेरे की वजह से होमगार्ड के जवानों को कुछ दिखाई नहीं दिया और बाइक पीछे से ट्रेलर से टकरा गई। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय पुलिस ने दोनों को वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने सुरेश विश्वकर्मा को मृत घोषित कर दिया। रामनारायण पांडेय का इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान ही सोमवार को दोपहर में उनकी भी मौत हो गई। दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मुगलसराय थानाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ने बताया कि ट्रेलर से पीछे से टकराने के कारण होमगार्ड के दो जवानों की मौत हो गई है। परिजनों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed