{"_id":"60c320d18ebc3ed7095131c5","slug":"policemen-keeping-themselves-fit-with-yoga-practicing-with-social-distancing-in-varanasi-police-line-commissionerate-before-world-yoga-day","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः योग से खुद को फिट रख रहे पुलिसकर्मी, पुलिस लाइन कमिश्नरेट में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कर रहे अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः योग से खुद को फिट रख रहे पुलिसकर्मी, पुलिस लाइन कमिश्नरेट में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कर रहे अभ्यास
Fri, 11 Jun 2021 02:13 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 11 Jun 2021 02:13 PM IST
सार
कोरोना मुक्त काशी 10 दिवसीय कोरोना फ्री इंडिया अभियान के अंतर्गत अब कोरोना योद्धाओं सहित गांव-गांव में योग और वैक्सीन लगवाने के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वाराणसी पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश की पहल पर इसकी शुरुआत पुलिस लाइन कमिश्नरेट से की गई है।
विज्ञापन
वाराणसी में पुलिसकर्मियों को कराया जा रहा योग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
योग से कोरोना को मात देने को लेकर आमजनों को जागरूक किया जा रहा है। पुलिस, चिकित्सक हो या व्यापारी सभी ने कोरोना को हराने की ठानी है। इसी कड़ी में आगामी विश्व योग दिवस 21 जून के पूर्व आमजन को योग के प्रति जागरूक करने और योग से इम्युनिटी पावर बढ़ाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
कोरोना मुक्त काशी 10 दिवसीय कोरोना फ्री इंडिया अभियान के अंतर्गत अब कोरोना योद्धाओं सहित गांव-गांव में योग और वैक्सीन लगवाने के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वाराणसी पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश की पहल पर इसकी शुरुआत पुलिस लाइन कमिश्नरेट से की गई है।
विज्ञापन
योगाचार्य बब्बन तिवारी के सानिध्य में पहले दिन 25-25 कोरोना योद्धा पुलिस कर्मी सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कुल एक घंटे तक योग किया। सबसे पहले शंख बजाने से फेफड़ों एवं श्वसन तंत्र को होने वाले लाभ को बता कर शंखनाद किया। शंख की मंगल ध्वनि पूरे रिज़र्व पुलिस लाइन में गूंजी। तत्पश्चात ओम की ध्वनि के साथ महामृत्युंजय मंत्र को एक स्वर में जाप किया गया।
विज्ञापन
वाराणसी में पुलिसकर्मियों को कराया जा रहा योग
- फोटो : अमर उजाला
पहले दिन सभी को फेफड़ों को अधिक क्रियाशील बनाने वाले कपालभाति, अनुलोम विलोम एवं भ्रष्तिका से होने वाले लाभ को बताया और पुलिसकर्मियों ने खूब अभ्यास किया। कार्यक्रम के संयोजक पवन सिंह ने बताया कि सभी कोरोना योद्धा पुलिस कर्मियों को एवं उनके परिवारों को कोरोना मुक्त काशी योग अभियान से ऑनलाइन जोड़ कर घर बैठे योग करने के लिए लाइव प्रसारण भी किया जा रहा है, जिससे पूरे भारत में योग द्वारा इम्युनिटी पावर बढ़ाने और सभी को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूकता अभियान कोरोना फ़्री इंडिया चलाया जा रहा है।