{"_id":"5fb60c0870484332fb01a97e","slug":"police-team-went-to-assault-four-injured-including-si-and-two-women-policemen-in-bhadohi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दबिश देने गई पुलिस टीम के साथ मारपीट, एसआई और दो महिला पुलिसकर्मी समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबिश देने गई पुलिस टीम के साथ मारपीट, एसआई और दो महिला पुलिसकर्मी समेत चार घायल
Thu, 19 Nov 2020 11:39 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 19 Nov 2020 11:39 AM IST
विज्ञापन
पुलिस पर हमला (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : PTI
भदोही जिले के गोपीगंज थानाक्षेत्र के महुआरी गांव में दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इसमें एक एसआई और दो महिला सिपाहियों समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। सीएचसी में उनका मेडिकल कराया है।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं समेत आठ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, बुधवार रात जंगीगंज चौकी इंचार्ज इंद्रजीत के साथ एसआई धर्मेंद्र सिंह यादव, हैदर अली, नेहा सिंह और कृति सचान समेत कई पुलिसकर्मी 12 नवंबर को दर्ज एक मुकदमे में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने गए थे।
विज्ञापन
बिरनई गांव निवासी आरोपी महुआरी में ही रहता है। पुलिस के अनुसार, सूर्यबली बिंद, राजन बिंद समेत अन्य परिजनों ने महिला कांस्टेबलों के साथ मारपीट शुरू कर दी। एसआई धर्मेंद्र यादव ने विरोध किया तो उन पर भी टूट पड़े।
विज्ञापन
इसमें चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस सूर्यबली बिंद, राजन बिंद को हिरासत में ले लिया। मारपीट में घायल एसआई धर्मेंद्र यादव, हैदर अली, नेहा सिंह, कृति सचान का मेडिकल करवाकर तीन महिलाओं समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।