{"_id":"5fb5ea2ee0f51c3c2b20d10f","slug":"police-seen-cut-neck-dead-body-of-man-killed-in-bhadohi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: गश्त करते समय पुलिस को दिखी बाइक, पास गई तो दिखा कुछ ऐसा, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: गश्त करते समय पुलिस को दिखी बाइक, पास गई तो दिखा कुछ ऐसा, मचा हड़कंप
Thu, 19 Nov 2020 09:14 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 19 Nov 2020 09:14 AM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में बुधवार को रात 11 बजे एक युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना जिले के चौरी थाना क्षेत्र के चनईपुर गांव में हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, डायल 112 की पीआरवी रात में 11 बजे गश्त कर रही थी। गस्त के दौरान देर रात जब चौरी बाजार से आगे रंगनाथ मिश्रा के निर्माणाधीन विद्यालय के पास पहुंची तो विद्यालय के बाहर सड़क के किनारे एक मोटरसाइकिल बिना नंबर के खड़ी थी।
विज्ञापन
पीआरवी ने जाकर देखा कि विद्यालय परिसर के अंदर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। जिसकी गला काटकर हत्या की गई है। डायल 112 की सूचना पर चौरी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मोटरसाइकिल के इंजन नंबर से ट्रेस की गई। तो मोटरसाइकिल गांव के ही युवक प्रमोद कुमार यादव पुत्र शीतला प्रसाद यादव की निकली।
विज्ञापन
इसके आधार पर उसके घर सूचना दी गई, तो मृतक के भाई ने मौके पर पहुंचकर मृतक की पहचान की। मौके पर चौरी पुलिस ने शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामला दर्ज हत्यारों की तलाश कर रही है।