फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police revealed murder in love affair half burnt dead body found in field police arrested accused in varanasi

वाराणसी: प्रेमिका से मिलना प्रेमी को नागवार गुजरा, शराब पिलाकर की हत्या, फिर पुआल में जलाया शव

Sat, 04 Dec 2021 04:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 04 Dec 2021 04:51 PM IST
सार

मिर्जामुराद क्षेत्र के चक्रपानपुर कोसड़ा में हुए प्रकाश मिश्र उर्फ सुग्गन पंडित (45) हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। वारदात को हिस्ट्रीशीटर सुनील पटेल ने अंदाम दिया। आरोपी पर विभिन्न आरोपों में 13 मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
Police revealed murder in love affair half burnt dead body found in field police arrested accused in varanasi
यहीं पुआल में जलाकर हुई थी हत्या (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले सप्ताह वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र के चक्रपानपुर कोसड़ा स्थित खेत में प्रकाश मिश्र उर्फ सुग्गन पंडित (45) की हत्या थाने के हिस्ट्रीशीटर सुनील पटेल ने की थी। पहले शराब पिलाई फिर उसके ही मोफलर से गला कसकर मौत के घाट उतारा। शव ठिकाने लगाने के लिए पुआल में जला दिया।

विज्ञापन


आरोपी हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने शुक्रवार रात खजूरी स्थित साधु कुटिया से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक उसकी प्रेमिका से सुग्गन के बात करने पर नाराज होकर वारदात को अंजाम दिया। आरोपी पर विभिन्न आरोपों में 13 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


 शराब और मीट पार्टी के बहाने हत्या
पुलिस की पूछताछ में आरोपी गणेशपुर निवासी सुनील कुमार पटेल उर्फ बृजेश ने बताया कि एक महिला से उसका पांच साल से प्रेम संबंध है। वह  नहर स्थित ईंट भट्ठे के पास ठेले पर दुकान चलाती है। उसके यहां गौर गांव निवासी सुग्गन पंडित भी पहुंचने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब पीने के बाद सुग्गन महिला से अभद्रता करता था और उसके मोबाइल पर फोन करता था। यह देख मेरा खून खौलता था। इसलिए प्रकाश उर्फ सुग्गन पंडित को ठिकाने लगाने की योजना के तहत 28 नवंबर को उसे शराब और मीट पार्टी के बहाने कोसड़ा गांव बुलाया।

खेत में ही रखे पुआल के पास छककर उसे शराब पिलाई। जब वह नशे में धुत हुआ तो मोफलर से उसका गला कस दिया। दम तोड़ देने पर शव को ठिकाने लगाने के बाबत पुआल में ही रखकर जला दिया।

थानाध्यक्ष एसबी सिंह ने बताया कि सुनील पटेल थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ एक दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वाराणसी-प्रयागराज मार्ग पर निजी बस में सुग्गन पंडित परिचालक का काम करता था। गौर गांव के रहने वाले सुरेंद्र नाथ मिश्र के खेत में अधजला शव बरामद हुआ था। शव की पहचान सुग्गन के परिजनों और ग्राम प्रधान धर्मेंद्र ने की थी।

परिजनों ने लगाया पुलिस पर आरोप

गौर के रहने वाले प्रकाश मिश्र उर्फ सुग्गन के भाई गुड्डू मिश्र, बेचन मिश्र सहित अन्य परिजनों का आरोप था कि इस घटना में अकेले सिर्फ सुनील पटेल का हाथ नहीं हो सकता। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी की जाए।

आरोप लगाया कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों पर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। उधर, परिजनों के आक्रोश को देखते हुए थानाध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि विवेचना में जो भी दोषी पाए जाएंगे, सभी पर कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed