{"_id":"6a57c9740a39b2e58a0c8896","slug":"police-raid-hotel-chandra-inn-three-young-women-detained-in-varanasi-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: देह व्यापार की सूचना पर होटल चंद्रा इन में पुलिस ने मारा छापा, तीन युवतियां हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: देह व्यापार की सूचना पर होटल चंद्रा इन में पुलिस ने मारा छापा, तीन युवतियां हिरासत में
Wed, 15 Jul 2026 11:25 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:25 PM IST
सार
Varanasi News: देह व्यापार की सूचना पर एसीपी रोहनिया और मंडुवाडीह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने होटल चंद्रा इन में छापा मारकर तीन युवतियों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
UP police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी जिले में मंडुवाडीह चौराहे पर होटल चंद्रा इन में बुधवार देर शाम देह व्यापार की सूचना पर एसीपी रोहनिया और मंडुवाडीह पुलिस ने छापा मारा। कोलकाता की रहने वाली तीन संदिग्ध युवतियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। होटल मैनेजर को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
क्या है मामला
एसीपी रोहनिया अवधेश विश्वकर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि होटल में अनैतिक गतिविधियां हो रही हैं। मंडुवाडीह थाने की पुलिस के साथ शाम को छापा मारा गया। विभिन्न कमरे में ठहरी तीन संदिग्ध युवतियों को पूछताछ के बाद हिरासत में लिया गया। एक दिन पहले ही युवतियां कोलकाता से आई थीं।
विज्ञापन
होटल के सीसी कैमरे, अतिथि रजिस्टर को भी खंगाला गया। फिलहाल होटल से किसी भी तरह की आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई है। फिलहाल हर बिंदुओं पर तफ्तीश जारी है। युवतियों के मोबाइल और व्हॉटसएप चैट की भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन