फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Police man shot dead due to duty policeman's rifle

सिपाही ने साथी पुलिस कर्मी की राइफल से खुद को उड़ाया, मौत

Wed, 19 Feb 2020 11:15 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 19 Feb 2020 11:15 AM IST
विज्ञापन
Police man shot dead due to duty policeman's rifle
आशुतोष मिश्रा - फोटो : अमर उजाला।

चंदौली जिले की मुगलसराय कोतवाली में बुधवार की सुबह लगभग पांच बजे कांस्टेबल आशुतोष मिश्रा (27) ने बैरक में रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसने ड्यूटीरत सिपाही के रायफल से उस वक्त खुद को गोली मारी, जब वह बैरक में बिस्तर के पास रायफल को रखकर शौच के लिए गया हुआ था। सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक से लेकर विभाग के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। वहीं फोरेंसिक टीम मौके पर साक्ष्यों को एकत्र करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन


बांदा जिले के गिरवा थाना क्षेत्र के रहने वाला आशुतोष मिश्रा (27) वर्ष 2016 में पुलिस में नौकरी मिलने के बाद जिले में पहली तैनाती थी। एएसपी प्रेमचंद्र ने बताया कि ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह अपनी बैरक में सो रहा था। ड्यूटीरत हेड कांस्टेबल शौच के लिए जाने के दौरान उसी बैरक में अपने बिस्तर पर तकिए के नीचे रायफल रखकर चला गया।
विज्ञापन

 

Police man shot dead due to duty policeman's rifle
मौके पर जांच करते फोरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद आशुतोष मिश्रा उठा और उसकी रायफल लेकर बैरक के बाहर आया और खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनते ही कोतवाली में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल समेत विभाग के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस के अनुसार कांस्टेबल की अभी शादी नही हुई थी। सिपाही के परिजन मुगलसराय कोतवाली के लिए बांदा से रवाना हो गए। सिपाही की जेब से 5600 रुपये बरामद, एक मोबाइल नंबर भी मिला है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed