फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police investigation on an arrested afghani man hiding from last week in azamgarh

कई दिनों से छिप-छिपकर रह रहा था अफगानी, कहीं आतंक या कुछ खतरनाक करने की कोशिश तो नहीं थी?

Sat, 01 Feb 2020 07:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 01 Feb 2020 07:56 PM IST
विज्ञापन
Police investigation on an arrested afghani man hiding from last week in azamgarh
अफगानी युवक मोहम्मद जावेद (पहचान पत्र)। - फोटो : अमर उजाला।

फर्जी तरीके से पासपोर्ट बनवाते समय वाराणसी में गिरफ्तार हुआ अफगानी नागरिक करीब एक सप्ताह पहले से फूलपुर कस्बे(आजमगढ़) में किराए के मकान में रह रहा था, जबकि इसके पहले वह अहरौला थाना क्षेत्र में रहता था। पुलिस सच का पता लगाने के लिए शनिवार को मकान मालिक सहित दो लोगों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


उधर अन्य सुरक्षा एजेंसियां यह तलाशने में लगी हैं कि इसका कोई आतंकी कनेक्शन या अन्य किसी गहरी साजिश को अंजाम देने या दिलाने का इरादा तो नहीं था।

अफगानिस्तान का रहने वाला गिरफ्तार आरोपी इबादतुल्ला उर्फ आबिद फूलपुर कस्बे में शबाना आजमी रोड पर स्थित इम्तेयाज के मकान में किराए पर रह रहा था। इम्तेयाज मूलरूप से अहरौला थाने के भैंसाशूर गांव का रहने वाला है। कई बार विदेशों की सैर करने के बाद फूलपुर में जमीन लेकर आलिशान मकान बनाकर रहता है। उसके यहां कई किराएदार दुकान खोले हुए हैं।

विज्ञापन

इसी मकान में इम्तेयाज की भी छोटी सी चाय की दुकान है। पुलिस के मुताबिक करीब दस दिन पहले इम्तेयाज के यहां पल्सर सवार एक व्यक्ति अफगानी को लेकर पहुंचा। तभी से वह यहां रह रहा था। उसके कमरे में एक उनी कंबल, दस से बारह विस्लेरी पानी की बोतल और रेडिमेड भोजन का पैकैट पड़ा हुआ था।

पुलिस के अनुसार अफगानी इम्तेयाज के यहां से पहले फूलपुर कोतवाली के चमराडीह के पास किराए पर रहता था। हालांकि अभी यह पता नहीं चल सका है कि नागरिक कितने दिनों से जिले में और कहां-कहां रहा। किन-किन लोगों से उसकी दोस्ती है। वह किस मकसद से यहां आया हुआ है।

पुलिस इस मामले में मकान मालिक सहित दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछाताछ कर रही है। उधर सरायमीर के संजरपुर से सटे फूलपुर कस्बे म़े शबाना आजमी रोड पर अफगानी के रहने से सुरक्षा एजेंसियों के भी कान खड़े हो गये हैं। वाराणसी और आजमगढ़ पुलिस के साथ-साथ सुरक्षा एजेंसियों के भी कान खड़े हो चुके हैं। एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया पुलिस दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। तह तक जाने का सरगर्मी से प्रयास जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed