फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police inspector accused of rape on pretext of marriage in varanasi victim pleaded to DCP in varanasi

वाराणसी: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी दरोगा निलंबित, पीड़िता बोली- विरोध करने पर देता था धमकी

Wed, 02 Feb 2022 12:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 02 Feb 2022 12:36 PM IST
सार

वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र में तैनात दरोगा पर युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया। पीड़िता की गुहार पर आरोपी दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Police inspector accused of rape on pretext of marriage in varanasi victim pleaded to DCP in varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वाराणसी कमिश्नरेट के वरुणा जोन अंतर्गत सारनाथ थाने में तैनात एक दरोगा पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और विरोध पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर डीसीपी वरुणा जोन ने दरोगा विनय तिवारी को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


चंदौली के धीना थाना अंतर्गत निवासी एक युवती के अनुसार वह सुंदरपुर इलाके में किराये पर कमरा लेकर लैब टेकिभनशियन की पढ़ाई करती है। नौ माह पहले दरोगा से सुंदरपुर स्थित एक कालेज में दाखिला के दौरान मुलाकात हुई थी।
विज्ञापन


दरोगा ने खुद को बताया था तलाकशुदा
आरोप है कि इस बीच दरोगा से नजदीकियां बढ़ी और दरोगा ने खुद को तलाकशुदा बताते हुए शादी करने का प्रस्ताव रखा। उसने मैट्रीमोनियल साइट पर भी यह दिखाया कि उसका तलाक है, उसकी बातों में आकर शादी को रजामंद हुई तो दरोगा ने कई बार उसका शारीरिक शोषण किया। कुछ माह बाद जब भी शादी की बात करती तो वह टालमटोल करता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच काशी जोन से उसका ट्रांसफर वरुणा जोन हो गया। बीते माह जब शादी की बात कही तो उसने इनकार कर दिया। यही नहीं, फोन करने पर धमकी दी कि ज्यादा उड़ोगी तो फर्जी मुकदमे में फंसाकर तुम्हारा और तुम्हारे परिवार का जीवन बर्बाद कर दूंगा।

युवती का आरोप है कि दरोगा ने उसके साथ मारपीट भी की। इस प्रकरण की जांच के दौरान डीसीपी वरुणा जोन आदित्य लांग्हे ने सराय मोहाना चौकी पर तैनात दरोगा को निलंबित कर विभागीय जांच बैठा दी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed