फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Firing over land dispute in Varanasi Lawyer injured bricks and stones two sides accused absconding

UP: 16 बिस्वा जमीन पर कब्जे के प्रयास में पुलिस के सामने पथराव-फायरिंग, 2 खोखा बरामद; 6 नामजद समेत अन्य पर FIR

Sun, 19 Jul 2026 01:03 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 19 Jul 2026 01:03 PM IST
सार

Varanasi News: शिवपुर थाना क्षेत्र के लोड़ान गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में पथराव और फायरिंग हुई। आरोप है कि सौरभ उपाध्याय फायरिंग कर फरार हो गया। घटना में रविकांत उपाध्याय घायल हुए, जिन्हें अस्पताल भेजा गया। दोनों पक्ष अधिवक्ता हैं। पुलिस मामले की जांच और आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Firing over land dispute in Varanasi Lawyer injured bricks and stones two sides accused absconding
माैके पर मुआयना करती टीम। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi Crime: शिवपुर थाना क्षेत्र के लोढ़ान गांव में रविवार को कोर्ट में विचाराधीन 16 बिस्वा जमीन पर कब्जे के प्रयास को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। पुलिस टीम के सामने पथराव और फायरिंग हुई। 

विज्ञापन






इस घटना में दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति घायल हुए हैं। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखे बरामद किए हैं। एक पक्ष की तहरीर की पर अजय उपाध्याय, अजीत उपाध्याय, सौरभ, ओम, हरिओम पांडेय और हर्ष समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों पक्ष एक ही परिवार के हैं।

विज्ञापन

Firing over land dispute in Varanasi Lawyer injured bricks and stones two sides accused absconding
दोनों पक्षों चलें ईंट-पत्थर, पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद

पुलिस के अनुसार, लोढ़ान गांव स्थित रिंग रोड के पास 16 बिस्वा जमीन का मामला वर्ष 2019 से न्यायालय में चल रहा है। संबंधित भूमि पर कोर्ट का स्टे भी बताया जा रहा है। आरोप है कि रविवार सुबह करीब 11:30 बजे प्रथम पक्ष के अतुल उपाध्याय, पुत्र गिरजा शंकर उपाध्याय अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और कथित रूप से निर्माण कराने का प्रयास किया। 

इसकी सूचना मिलते ही दूसरा पक्ष अजीत करीब 30 से 40 समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच जमीन के स्वामित्व और निर्माण को लेकर तीखी बहस हुई। स्थिति बिगड़ती देख किसी स्थानीय व्यक्ति ने डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास करने लगी। 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस के सामने ही दोनों पक्ष फिर भिड़ गए और एक-दूसरे पर पथराव किया। इसी दौरान भीड़ में मौजूद किसी व्यक्ति ने फायरिंग कर दी। इस दौरान रविकांत उपाध्याय के हाथ में गंभीर चोट आई, जबकि दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति के सिर में चोट लग गई। 

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार और मेडिकल परीक्षण कराया गया। मौके पर पुलिस अधिकारियों ने जांच की। दो राउंड गोली चलने की बात सामने आई।  

घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पुलिस ने खंगाली
घटना के बाद शिवपुर थाने की अतिरिक्त पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, साक्ष्य जुटाए और वहां से दो खोखे बरामद किए। इसके अलावा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि फायरिंग करने वाले की पहचान की जा सके। 

एक पक्ष की तहरीर मिली है। मेडिकल रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। फायरिंग करने वाले और मारपीट में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। - अजीत वर्मा, थाना प्रभारी शिवपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed