फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police FIR in case of constable defrauded of ₹7.50 lakh on pretext of securing house in Varanasi

UP Crime: वाराणसी में सिपाही से 7.50 लाख की ठगी, आरोपी बोला- 'पैसा भूल जाओ, वरना जान से हाथ धो बैठोगे'

Wed, 15 Jul 2026 09:43 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 15 Jul 2026 09:43 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में मकान दिलाने के नाम पर सिपाही से 7.50 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर समेत अन्य पर प्राथमिकी दर्ज की है। 

विज्ञापन
Police FIR in case of constable defrauded of ₹7.50 lakh on pretext of securing house in Varanasi
फ्रॉड। - फोटो : amar ujala

विस्तार

वाराणसी कमिश्नरेट के कैंट थाने में तैनात आरक्षी भवन कुमार से मकान दिलाने के नाम पर 7.50 लाख रुपये की ठगी हुई। आरोपी ने सिपाही से कहा कि पैसा भूल जाओ, वरना जान से हाथ धो बैठोगे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर और उसकी कंपनी से जुड़े लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। 

विज्ञापन


गोंडा के भदुआ गांव निवासी और कैंट थाने में तैनात आरक्षी भवन कुमार ने आरोप लगाया है कि दिसंबर 2024 में उनकी मुलाकात पहड़िया के अशोक विहार कॉलोनी निवासी गौरव गुप्ता से हुई। 
विज्ञापन


गौरव ने खुद को प्रॉपर्टी डीलर बताते हुए फुलवरिया क्षेत्र में एक मकान दिखाया और अपनी कंपनी के कार्यालय बुलाया। गौरव ने अपनी मां कस्तूरी देवी, भाई दीपक गुप्ता और अन्य लोगों के साथ मिलकर बैंक ऑफ बड़ौदा की नदेसर शाखा से 15 लाख रुपये का होम लोन स्वीकृत कराया। ॉ
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; कुदरत का कहर: सोनभद्र में आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, अचानक शुरू हुई बारिश के बीच हादसा

आरोप है कि 26 दिसंबर 2024 को लोन की राशि में से 7.50 लाख रुपये गौरव गुप्ता के खाते में स्थानांतरित करा लिए गए। इसके बाद लगातार मकान की रजिस्ट्री कराने का आश्वासन दिया जाता रहा, लेकिन रजिस्ट्री नहीं कराई गई। आरक्षी का कहना है कि बाद में पता चला कि जिस मकान को दिखाया गया था, उसका मालिक कोई और है। रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी राजकिशोर पांडेय ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed