फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police FIR against 12 people for making statements about Namaz in UP college mosque-mazar

Varanasi: यूपी कॉलेज की मस्जिद-मजार में नमाज को लेकर दिया गैर जिम्मेदाराना बयान, 12 लोगों के खिलाफ एफआईआर

Fri, 06 Dec 2024 01:00 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 06 Dec 2024 01:00 AM IST
सार

यूपी कॉलेज की मस्जिद- मजार को लेकर गैर जिम्मेदाराना बयान देने पर 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों में अलावल, लोहता का मुख्तार अहमद और भोजूबीर का गुलाम रसूल व 10 अज्ञात शामिल हैं।  

विज्ञापन
Police FIR against 12 people for making statements about Namaz in UP college mosque-mazar
यूपी कॉलेज में पहुंचे सीपी व अन्य पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी कॉलेज परिसर स्थित मजार और मस्जिद में नमाज के नाम पर गैर जिम्मेदाराना बयानबाजी कर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने शिवपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। प्राचार्य ने विवादित बयानबाजी का यू-ट्यूब लिंक भी पुलिस को उपलब्ध कराया है। आरोपियों में अलावल, लोहता का मुख्तार अहमद और भोजूबीर का गुलाम रसूल व 10 अज्ञात शामिल हैं। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


यह है मामला
प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी के संयुक्त सचिव एसएम यासीन ने उन्हें जानकारी दी है कि छह दिसंबर 2018 को उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के तत्कालीन सहायक सचिव ने यूपी काॅलेज परिसर के अंदर स्थित मस्जिद के संबंध में नोटिस जारी किया था। उस नोटिस को उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने 18 जनवरी 2021 को निरस्त कर दिया था। इससे यह स्पष्ट है कि वर्तमान में यूपी काॅलेज परिसर पर उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड का अब वक्फ संबंधी कोई भी दावा नहीं है। जो भी जमीन है, वह यूपी काॅलेज के नाम है।

विज्ञापन

Police FIR against 12 people for making statements about Namaz in UP college mosque-mazar
यूपी कॉलेज के बाहर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
प्रो. सिंह ने कहा कि कॉलेज में इस समय सेमेस्टर परीक्षा चल रही है। काॅलेज परिसर स्थित सभी इकाइयों में मिड-टर्म यूनिट टेस्ट, प्री-बोर्ड परीक्षा और पठन-पाठन का काम चल रहा है। छात्रों के लिए परीक्षा का यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण है। ऐसे में समय और परिस्थिति को सोचे-समझे बगैर मुख्तार अहमद और गुलाम रसूल लगभग 10 अज्ञात लोगों के साथ मिलकर काॅलेज परिसर का सौहार्दपूर्ण माहौल बिगाड़ने का का प्रयास कर र रहे हैं। इससे कॉलेज के छात्र आक्रोशित है। प्राचार्य ने सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ ही पुलिस से मांग की है कि कॉलेज परिसर में अवांछनीय तत्व प्रवेश न करने पाएं।
 
तैनात रही पुलिस, जुमे को लेकर अलर्ट
यूपी कॉलेज परिसर में नमाज और हनुमान चालीसा के पाठ को लेकर पुलिस बृहस्पतिवार को भी सतर्कता बरतती नजर आई। पुलिस ने सभी गेटों की निगरानी कर यह सुनिश्चित किया कि शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं के अलावा यूपी कॉलेज परिसर में कोई बाहरी प्रवेश न करें। इसके अलावा शुक्रवार की नमाज को लेकर भी पुलिस के स्तर से अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी।

छह दिसंबर को लेकर पुलिस हाई अलर्ट
छह दिसंबर और जुमे की नमाज को पुलिस हाई अलर्ट मोड पर है। मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील इलाकों में पुलिस तैनात की गई है। कमिश्नरेट के पुलिस अफसरों ने कहा कि विजय दिवस या काला दिवस मनाने पर रोक लगाई गई है। सभी लोग आपस में मिल-जुल कर शांतिपूर्ण तरीके से भाईचारे के साथ रहें। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म से लेकर फील्ड तक चप्पे-चप्पे पर चौकसी बरती जा रही है। किसी भी तरह से माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed