{"_id":"5bbcd3be867a55281e3ff9a5","slug":"police-detained-14-people-who-double-money-in-some-days","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में रुपये दो गुना करने वाले 14 लोग हिरासत में, इस गैंग में कई बड़े नाम शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में रुपये दो गुना करने वाले 14 लोग हिरासत में, इस गैंग में कई बड़े नाम शामिल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Wed, 10 Oct 2018 10:47 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के आजमगढ़ में रुपये दो गुना करने वाले गिरोह के 14 सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। गिरोह के सदस्यों में शहर के कई प्रतिष्ठित लोग भी शामिल हैं। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।
साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की धरपकड़ के लिए क्राइम ब्रांच की टीम सहित अन्य थानों की फोर्स लगातार दबिश दे रही है। यह लोग ग्राहकों को महज 17, 25 और 40 दिन के भीतर दो गुना नोट देने का वादा करते थे।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक ब्लू वर्ड नामक ऑनलाइन कंपनी चलाने वाले इस गिरोह के सदस्यों में कई संगठनों के पदाधिकारी, सिपाही, अधिकारी और कई व्यवसायी और उनके लड़के शामिल हैं। यह सभी लोग अलग-अलग होटलों में कमरा लेकर ग्राहकों को बुलाते थे।
विज्ञापन
यहीं पर एक लाख से लेकर लाखों तक की रकम उनसे लेते थे। साथ ही 17, 25 और 40 दिन के भीतर दो गुना नोट देने का वादा करते थे। काफी दिनों से संचालित इस ऑनलाइन कंपनी में शहर के कई धनाड्यों का लाखों रुपये लगा हुआ है।

यूपी पुलिस
ऐसे लोग कई बार कम रकम जमा कर दो गुना रुपयों का भुगतान भी करा चुके हैं। जिन लोगों ने एक बार में दो गुना रुपये प्राप्त कर लिए हैं। वहीं लोग दोबारा दूसरे ग्राहकों को फंसाकर लाते हैं। सूत्रों के मुताबिक इस प्रकार का खेल काफी दिनों से चल रहा था।
फर्जी तरीके से कंपनी चलाने वालों का शहर के अलग-अलग होटलों में विशेष तौर से कमरा बुक रहता था। यह लोग कभी भी अपने कमरे में जाकर ग्राहकों के साथ मीटिंग करते थे। मंगलवार को इसकी भनक एसपी रविशंकर छवि को लगी तो उन्होंने क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम को निर्देश दिया।
क्राइम ब्रांच की अलग-अलग टीमें होटलों में छापेमारी कर इन 14 लोगों को हिरासत में लेकर उन्हें शहर कोतवाली में लाया गया। मामले में एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने मामले से अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि जो भी सच होगा वह पूछताछ के दौरान उजागर किया जाएगा।