फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police Commissionerate Varanasi 18 chowki incharge of Kashi zone got new posting warning to six SHO for pending investigation

वाराणसी: काशी जोन के 18 चौकी प्रभारियों को मिली नई तैनाती, विवेचना लंबित रखने वाले छह थाना प्रभारियों को चेतावनी

Mon, 27 Sep 2021 10:12 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 27 Sep 2021 10:12 AM IST
सार

वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस के काशी जोन के 18 चौकी प्रभारियों को रविवार रात नई तैनाती दी गई। वहीं वर्ष 2020 या इस से पूर्व की विवेचना लंबित रखने वाल छह थाना प्रभारियों समेत सात को नोटिस दी गई है।

विज्ञापन
Police Commissionerate Varanasi  18 chowki incharge of  Kashi zone got new posting warning to six SHO for pending investigation
वाराणसी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस के काशी जोन के 18 चौकी प्रभारियों को रविवार रात नई तैनाती दी गई। वहीं वर्ष 2020 या इस से पूर्व की विवेचना लंबित रखने वाल छह थाना प्रभारियों समेत सात को नोटिस दी गई है। नोटिस में  चेतावनी देते हुए उन्हें एक महीने में अभियान चलाकर इन मामलों का निस्तारण करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन


लंका थाने के  इंस्पेक्टर महेश पांडेय, सारनाथ थाने के एसआई नागेश सिंह, शिवपुर थाने के इंस्पेक्टर सुनील कुमार, सिगरा थाने के इंस्पेक्टर अनुप शुक्ला, कैंट थाने के इंस्पेक्टर वेद प्रकाश राय, भेलूपुर थाने के इंस्पेक्टर रमाकांत दूबे और मंडुआडीह थाने के इंस्पेक्टर परशुराम त्रिपाठी को नोटिस दी गई है। 
विज्ञापन


इधर, डीसीपी काशी अमित कुमार के अनुसार  थाना कोतवाली से उप निरीक्षक प्रेमनारायण ओझा को चौकी प्रभारी काल भैरव, सत्येंद्र कुमार यादव थाना कोतवाली से चौकी सप्तसागर और उप निरीक्षक सत्येंद्र प्रताप सिंह थाना कोतवाली से चौकी प्रभारी अमिया मंडी, शशि प्रताप सिंह थाना आदमपुर से चौकी प्रभारी हनुमान फाटक, अजय पाल को थाना आदमपुर से चौकी प्रभारी मछोदरी, संदीप कुमार तिवारी थाना रामनगर से चौकी प्रभारी सुजाबाद, धीरेंद्र प्रताप सिंह थाना दशाश्वमेध से चौकी प्रभारी मदनपुरा बनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उप निरीक्षक अभिषेक कुमार को चौकी प्रभारी शीतला घाट, अभिनव श्रीवास्तव थाना चौक से चौकी प्रभारी काशीपुर,  थाना चौक से  सुनील कुमार गुप्ता को चौकी प्रभारी ब्रह्मनाल, उप निरीक्षक सौरभ पांडेय को थाना भेलूपुर से चौकी प्रभारी दुर्गाकुंड, संतोष कुमार थाना भेलूपुर से चौकी प्रभारी महमूरगंज, मनोज कुमार सिंह को थाना भेलूपुर से चौकी प्रभारी रेवड़ी तालाब, मिथिलेश कुमार को थाना भेलूपुर से चौकी प्रभारी अस्सी, प्रभाकर सिंह को थाना कोतवाली से चौकी प्रभारी नगवा, मनीष पाल को थाना लंका से चौकी प्रभारी रमना व दीपक कुमार को थाना लंका से चौकी प्रभारी बीएचयू बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed