वाराणसी: यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए छह सर्किल में बंटा कमिश्नरेट, नियम तोड़ने पर बचना मुश्किल
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि कमिश्नरेट की यातायात व्यवस्था की बेहतरी के लिए तत्काल प्रभाव से छह सर्किल में बांटा गया। सप्ताह के पीक डे और पीक ऑवर में उस सर्किल के प्रभारी निरीक्षक और चौकी प्रभारी सुगम यातायात संचालन की व्यवस्था देखेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी शहर की यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कमिश्नरेट पुलिस को छह सर्किल में बांटा गया। हर सर्किल में ट्रैफिक पुलिस और थाने की पुलिस समन्वय बनाकर काम करेगी। जाम लगने वाले प्रमुख चौराहों और स्थानों को भी चिह्नित किया गया है। इस संबंध में बुधवार को कमांडर कैंप में पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने कमिश्नरेट अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान एलआईयू को भी छह सर्किल में बांटा गया। प्रत्येक सर्किल के प्रभारी एक एलआईयू निरीक्षक होंगे।
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि कमिश्नरेट की यातायात व्यवस्था की बेहतरी के लिए तत्काल प्रभाव से छह सर्किल में बांटा गया। सप्ताह के पीक डे और पीक ऑवर में उस सर्किल के प्रभारी निरीक्षक और चौकी प्रभारी सुगम यातायात संचालन की व्यवस्था देखेंगे। अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के खिलाफ भी नियमित अभियान चलाया जाएगा।
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि अभिसूचना ईकाई के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि हर दिन वह फील्ड के अधिकारियों को ब्रीफ करेंगे। पुलिस आयुक्त ने लंबित विवेचनाओं को तेजी से निपटाने के लिए सभी एसीपी को निर्देशित किया। रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक अपराधियों के यहां दस्तक दे। वांछितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज हो।
हर ओर लग रहा जाम, पुलिस नहीं करती कार्रवाई
शहर में ट्रैफिक को लेकर रोजाना नियम बन रहे हैं, बावजूद जनता को जाम की जकड़न से निजात नहीं मिल पा रही है। इलाकाई पुलिस और ट्रैफिक निरीक्षकों की जानकारी के बावजूद शहर के फ्लाईओवरों के नीचे खड़े होने वाले वाहनों पर कोई कार्रवाई नहीं होती है।
मंडुवाडीह-ककरमत्ता फ्लाईओवर के नीचे कई साल से ईंट और बालू लदे ट्रैक्टर खड़े होते हैं। इससे रोजाना जाम लगता है। चौकाघाट-लहरतारा फ्लाईओवर के नीचे डग्गामार वाहनों का संचालन किसी से छिपा नहीं है। कमिश्नरेट पुलिस अधिकारियों की गाड़ियां रोजाना इस मार्ग से गुजरती है लेकिन बावजूद किसी अधिकारी का ध्यान इस ओर नहीं है।
लंका थाना अंतर्गत बीएचयू गेट लंका-नरिया मार्ग की दो किमी सड़क अवैध वाहनों का स्टैंड बन गया है। एंबुलेंस वाहनों से यहां हर रोज वसूली होती है और सड़क पर इन वाहनों के खड़े होने से जाम भी लोग झेलते हैं। इसी तरह सामनेघाट इलाके में भी प्राइवेट बसों की मनमानी से जाम की समस्याएं आम हैं।
अपर पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक विकास कुमार ने कहा कि ट्रैफिक नियमों पालन कराया जा रहा है। नियम तोड़ने वालों और सड़क पर सुगम यातायात में बाधक बन रहे वाहनों के खिलाफ सीज और चालान की कार्रवाई हो रही है।