फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police Commissioner of varanasi appeal to office no vehicle should come on Godaulia on sawan Monday he reached kashi Vishwanath temple on foot

वाराणसीः पुलिस आयुक्त की अपील, सोमवार को गोदौलिया से आगे न आए कोई वाहन, खुद भी पैदल पहुंचे विश्वनाथ मंदिर

Tue, 27 Jul 2021 01:33 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 27 Jul 2021 01:33 AM IST
सार

वाराणसी पुलिस आयुक्त ए. सतीश गणेश  ने पुलिस और प्रशासन के सभी अफसरों से अपील किया कि सावन के प्रत्येक सोमवार को गोदौलिया से मैदागिन के बीच कोई चार पहिया वाहन का इस्तेमाल ना करें और ना किसी को करने दें।

विज्ञापन
Police Commissioner of varanasi appeal to office  no vehicle should come on Godaulia on sawan Monday  he  reached  kashi Vishwanath temple on foot
वाराणसी पुलिस आयुक्त ए. सतीश गणेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन के मद्देनजर वाराणसी पुलिस आयुक्त ए. सतीश गणेश ने सोमवार को वीआईपी कल्चर को छोड़ पैदल ही बाबा विश्वनाथ मंदिर गए। सपरिवार पुलिस आयुक्त  गोदौलिया से पैदल विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। इस दौरान गाड़ी गोदौलिया पर ही खड़ी कर दी।   उन्होंने पुलिस और प्रशासन के सभी अफसरों से अपील किया कि सावन के प्रत्येक सोमवार को गोदौलिया से मैदागिन के बीच कोई चार पहिया वाहन का इस्तेमाल ना करें और ना किसी को करने दें।

विज्ञापन


सावन के सोमवार जैसे भीड़भाड़ वाले दिन भी कई वीआईपी और वीवीआईपी बांसफाटक तक अपनी चार पहिया से पहुंच जाते थे। इसके अलावा पुलिसकर्मियों का वाहन भी आता-जाता रहता था। जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी होती थी। अब गोदौलिया में ही वाहन खड़ी कर पैदल ही मंदिर जाकर पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों को आईना दिखाया है।
विज्ञापन


इससे पहले रविवार को पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने मैदागिन से लेकर गोदौलिया तक पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा था। उन्होंने यातायात लाइन में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी के संबंध में कमिश्नरेट पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों को ब्रीफ भी किया था। पुलिस आयुक्त ने निर्देशित किया कि हिंदी के अलावा दक्षिण भारतीय भाषा का एनाउसमेंट में प्रयोग हो, किसी भी श्रद्धालु के साथ दुर्व्यवहार न हो। अच्छा व्यवहार करते हुए श्रद्धालुओं की समस्याओं का समाधान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed