{"_id":"5bc0eb92bdec2269796a8822","slug":"police-arrested-six-accused-in-case-of-vande-matram-dispute-in-college","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाकर छात्रों से मारपीट करने वाले छह आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाकर छात्रों से मारपीट करने वाले छह आरोपी गिरफ्तार
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
Updated Sat, 13 Oct 2018 01:32 PM IST
विज्ञापन
जीएमएएम इंटर कॉलेज
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बलिया में बेल्थरा रोड स्थित गांधी मोहम्मद अली मेमोरियल कॉलेज में भारत माता की जय और वंदे मातरम बोलने को लेकर छात्रों की पिटाई के छह आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है। साथ ही इन लोगों पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने का भी आरोप था।
उभांव इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि कॉलेज गेट पर छात्रों के बीच मारपीट के मामले में पुलिस ने एक छात्र की तहरीर पर प्रधानाचार्य, शिक्षक और सात छात्रों के खिलाफ केस दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
पढ़ें : यूपीः कॉलेज में वंदेमातरम बोलने को लेकर हंगामा, पाक जिंदाबाद के नारे लगाते हुए छात्रों पर बोला हमला
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना के आरोपी मो. फैज निवासी बहोरवा, मो. फिरोज निवासी अतरौल, तनजील अहमद निवासी बिठुआ, मो. चांद निवासी उमरगंज, ओसामा निवासी अवाया, मो. आरिज निवासी कुंडैल को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश की कार्रवाई जारी है। जल्द ही अन्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

कॉलेज की मान्यता संबंधी जांच शिक्षा विभाग के अधिकारी करेंगे
कॉलेज पहुंचे डीएम
- फोटो : file photo
डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने कहा कि जीएमएएम इंटर कालेज में स्थिति सामान्य कर पठन-पाठन बहाल करने के लिए एसडीएम और सीओ सभी पक्षों की बैठक कर वार्ता करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि त्यौहारों की छुट्टी के बाद सभी पक्षों की सहमति से स्कूल खुल जाएगा। इसके लिए प्रधानाचार्य, शिक्षक, अभिभावक और गणमान्य लोगों से वार्ता की जाएगी।
डीएम ने कहा कि कॉलेज के प्रार्थना सभा में राष्ट्रगान आदि न कराने संबंधी डीआईओएस से जांच कराई गई। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कॉलेज में राष्ट्रगान होने की पुष्टि भी की। उन्होंने बताया कि प्रधानाचार्य ने उन्हें जानकारी दी कि मामले में प्रार्थना सभा के दौरान शिक्षक संजय पांडेय को राष्ट्रीय प्रतीकों के उद्घोष की जिम्मेदारी दी गई।
पढ़ें : डीएम ने कहा- कॉलेज में बोर्ड पर लगाइए नोटिस, वंदेमारतम और भारत माता की जय बोलना सबका कर्तव्य
एक सवाल के जवाब में डीएम ने कहा कि कॉलेज प्रशासन ने छात्रहित के मद्देनजर शांति बहाली को लेकर स्वेच्छापूर्वक कॉलेज बंद कर दिया। उन्होंने कॉलेज प्रशासन को स्कूल खोलने पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराते हुए शैक्षिक माहौल दुरुस्त करने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि कॉलेज की मान्यता संबंधी जांच शिक्षा विभाग के अधिकारी करेंगे।