{"_id":"5d5e5d1d8ebc3e6c631ac48d","slug":"police-arrested-of-bhojpuri-cinema-singer-in-loot-theft-case-in-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोजपुरी फिल्मों का गायक निकला चोरों का सरदार, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोजपुरी फिल्मों का गायक निकला चोरों का सरदार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Thu, 22 Aug 2019 02:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 22 Aug 2019 02:45 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
शायद किसी को पता नहीं था कि हम फिल्मी में जिसकी मधुर आवाज सुन रहे हैं, वह नकाबजनों और चोरों के गिरोह का सरदार है। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने चंदौली जिले के भूपौली रोड से भोजपुरी फिल्मों के उभरते गायक सत्येंद्र सेठ समेत पांच चोरों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सत्येंद्र सेठ गिरोह का सरदार है। उसके नेतृत्व में गिरोह ने जनपद सहित आसपास के इलाके में दुकानों के शटर तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। उनके पास से पुलिस को तमंचा कारतूस और भारी मात्रा में चोरी किये गए गहने बरामद हुए। एसपी ने प्रेसवार्ता में जानकारी दी।
विज्ञापन