{"_id":"5e8c5b908ebc3e72bc034633","slug":"police-arrested-for-selling-pan-masala-tobacco-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी सरकार के मना करने के बावजूद भी किया ये काम, पुलिस ने हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी सरकार के मना करने के बावजूद भी किया ये काम, पुलिस ने हिरासत में लिया
Tue, 07 Apr 2020 04:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 07 Apr 2020 04:23 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार के प्रतिबंध के बावजूद वाराणसी में पान मसाला की बिक्री बड़े पैमाने पर चोरी-छुपे जारी है। मंगलवार को इंस्पेक्टर कोतवाली महेश पांडेय ने छह लाख रुपये के पान मसाला के साथ दो लोगों को कतुआपुरा इलाके से हिरासत में लिया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर महेश पांडेय ने बताया कि एक व्यक्ति पान मसाला बेच रहा था। साथ ही मनमाना दाम वसूल रहा था। मुखबिर की सूचना के आधार पर उसे पकड़ा गया तो पता लगा कि वह पान मसाला के एक बड़े स्टॉकिस्ट से माल खरीद कर बेच रहा है।
विज्ञापन
लॉकडाउन में पान मसाला की बिक्री पर प्रदेश सरकार ने प्रतिबंध लगा रखा है। छापा मार कर लगभग छह लाख रुपये का पान मसाला जब्त किया गया है। मौके पर वाणिज्य कर विभाग की टीम बुलाई गई है। स्टॉक रजिस्टर आदि का मिलान करने के बाद दुकानदार और स्टॉकिस्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा, फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन