फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police arrested aimim dist president including in voilent protest stone pelting in caa nrc bhadohi

भदोही में हिंसा भड़काने और पथराव का मास्टर माइंड निकला एआईएमआईएम का जिलाध्यक्ष, 39 भेजे गए जेल

Mon, 23 Dec 2019 10:03 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 23 Dec 2019 10:03 AM IST
विज्ञापन
Police arrested aimim dist president including in voilent protest stone pelting in caa nrc bhadohi
कोतवाली में प्रेस वार्ता में उपद्रवियों द्वारा इस्तेमाल किए गए प्लेकार्ड दिखाते एसपी। - फोटो : अमर उजाला।

एनआरसी और सीएए(नागरिकता संशोधन कानून) के विरोध की आड़ में शुक्रवार को भदोही जिले में उपद्रव और पुलिस पर पथराव के मास्टर माइंड एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष तनवीर हयात खां, इसी पार्टी के युवा शाखा के जिलाध्यक्ष ताबिश अंसारी और सभासद पति खुर्रम अंसारी थे। इन तीनों के अलावा कुल 15 लोगों के खिलाफ 18 गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है जबकि 24 के खिलाफ शांति भंग करने का आरोप है। सभी 39 लोगों को कोतवाली से जिला कारागार भेज दिया गया।

विज्ञापन


रविवार को कोतवाली में पत्रकार वार्ता कर पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जो निर्दोष हैं उन्हें घबराने की आवश्यकता नहीं है और जो दोषी हैं उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। कप्तान ने कहा कि शुक्रवार को जो कुछ भी हुआ वह फौरी नहीं था बल्कि पूर्व नियोजित था। ये लोग चोरी छिपे अंदर ही अंदर कई दिन से युवाओं को भड़का रहे थे और शुक्रवार को जुमे की नमाज का फायदा उठाया।
विज्ञापन


बता दें कि मामले में घटना वाले दिन ही 27 को नामजद करते हुए 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। कप्तान ने बताया कि पहले तो तीनों अपना हाथ होने से इंकार करते रहे। लेकिन गिरफ्तार लोगों में से ही लोगों ने इस बात की तस्दीक की। एसपी ने गिरफ्तार सभी 39 लोगों को मीडिया के सामने प्रस्तुत करने के बाद जिला कारागार भेज दिया। कप्तान ने आज पूरे दावे के साथ लोगों को विश्वास दिलाया कि किसी को बेवजह परेशान नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारे पास घटना के वीडियो फुटेज और तस्वीरें हैं, तस्वीरों में जिन्होंने भी पथराव किया या लोक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। यह भी बताया कि जो लोग भूले भटके जुलूस में शामिल थे उन्हें चिह्नित कर शांति भंग में निरुद्ध किया जाएगा। यह भी कहा कि अभी और गिरफ्तारियां होंगी। उन्होंने बेहद कम समय पर जल्दी कार्रवाई करने और गिरफ्तारी करने पर पुलिस टीम को पुरस्कार की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed