{"_id":"5e3564fe8ebc3e4b650a984e","slug":"police-arrested-a-person-comment-on-a-religion-on-social-media-chandauli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: धर्म विशेष के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने पर भड़के लोग, थाना घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: धर्म विशेष के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने पर भड़के लोग, थाना घेरा
Sat, 01 Feb 2020 05:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 01 Feb 2020 05:16 PM IST
विज्ञापन
थाने का घेराव करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में एक धर्म विशेष के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने से नाराज लोग सड़क पर उतर आए। लोग युवक की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग करने लगे।
विज्ञापन
जिले के सैयदराजा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत क्षेत्र के निवासी एक लड़के एक धर्म विशेष के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी कर दी थी।
जानकारी होने के बाद लोग सैयदराजा थाने पहुंच गए। पहले तो पुलिस ने आश्वासन देकर शांत कराया। करीब एक घंटे तक कोई कार्रवाई नहीं हुई तो काफी संख्या में लोग थाने पहुंच कर प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन
Trending Videos
इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी लड़के को हिरासत में ले लिया और पूछताछ कर रही है। इसके बाद लोग शांत हुए।