फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PMO serious on negligence in disposal of medical waste out of covid hospitals in Varanasi

वाराणसी के कोविड अस्पतालों से निकले मेडिकल वेस्ट के निस्तारण में लापरवाही पर पीएमओ गंभीर

Mon, 14 Sep 2020 02:40 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 14 Sep 2020 02:40 AM IST
विज्ञापन
PMO serious on negligence in disposal of medical waste out of covid hospitals in Varanasi
मेडिकल वेस्ट - फोटो : social media

कोरोना काल में हॉस्पिटलों में बॉयो मेडिकल वेस्ट के सही तरीके से निस्तारण न होने को लेकर अब प्रधानमंत्री कार्यालय भी गंभीर हो गया है। पिछले दिनों कूड़े के ढेर में मेडिकल वेस्ट फेंकने और उससे संक्रमण के खतरे की अमर उजाला की खबर का प्रधानमंत्री कार्यालय ने संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन से रिपोर्ट तलब की है। इसके बाद अब स्वास्थ्य महकमा भी हरकत में आया है। अब नगर स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र लिखकर मामले में जांच कर निस्तारण कराने को कहा है। 

विज्ञापन


कोविड अस्पतालों से निकलने वाले मेडिकल वेस्ट का सही तरीके से निस्तारण हो सके, इसको लेकर समय-समय पर शासन प्रशासन की ओर से गाइडलाइन तो जारी किया जाता है लेकिन इसका समुचित पालन नहीं हो पा रहा है। कोरोना काल में कूड़ा घरों में भी मेडिकल वेस्ट धड़ल्ले से फेंका जा रहा है। विशेश्वरगंज स्थित कूड़ा घर में पिछले दिनों मेडिकल वेस्ट फेंके जाने की खबर के बाद से ही हड़कंप मचा है।
विज्ञापन


स्थानीय स्तर पर सीएमओ ने आईएमए-नर्सिंग होम एसोसिएशन के अध्यक्ष/सचिव के साथ अस्पतालों के संचालकों को पत्र लिखकर मेडिकल वेस्ट का निस्तारण करने को कहा था। इधर, अमर उजाला में छपी खबर का संज्ञान लेते हुए अब प्रधानमंत्री कार्यालय ने जिलाधिकारी से रिपोर्ट तलब की तो डीएम ने भी सीएमओ से कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। अब सीएमओ ने नगर निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र भेजकर मामले में जांच कर बॉयो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण कराने को कहा है, जिससे कि कोरोना काल में संक्रमण का खतरा न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ का पत्र तो अभी नहीं मिला है। कूड़ाघर में मेडिकल वेस्ट निस्तारण की जानकारी मिलते ही वहां जांच करने गए थे। पता चला कि बहुत पहले ही मेडिकल वेस्ट फेंका गया था। कूड़ाघर की सफाई व्यवस्था में लगे लोगों को यहां किसी कीमत पर मेडिकल वेस्ट न पड़े, इसका निर्देश दिया जा चुका है। 

रामसकल यादव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed