फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM narendra Modi will reach varanasi 5 pm today will stay for 15 hours meet bjp workers

PM Modi Varanasi Visit: आज शाम पांच बजे काशी पहुंचेंगे पीएम मोदी, 15 घंटे रहेंगे; जानें खास बात

Fri, 07 Nov 2025 05:49 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 07 Nov 2025 05:49 AM IST
सार

Varanasi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में दो दिवसीय दाैरे पर रहेंगे। बनारस स्टेशन पर उनके आगमन की खास तैयारियां की गई हैं। यहां वे 3200 प्रबुद्धजनों से बातचीत भी करेंगे।

विज्ञापन
PM narendra Modi will reach varanasi 5 pm today will stay for 15 hours meet bjp workers
PM Modi in Varanasi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वाया रोड बरेका पहुंचेंगे। यहां वह शाम को छह बजे से सात बजे तक भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद रोपवे का ट्रायल देख सकते हैं।

विज्ञापन


आठ नवंबर को वह सुबह 8 बजे बरेका से बनारस स्टेशन के लिए निकलेंगे। 8:15 बजे वंदेभारत को हरी झंडी दिखाएंगे। वह यहां करीब 8:50 तक रुकेंगे और यहां से वाया रोड बरेका हेलीपेड पहुंचेंगे। यहां हेलीकॉप्टर से बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। बाबतपुर एयरपोर्ट से करीब सवा नौ बजे बिहार के दरभंगा के लिए रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन

मोदी 4 वंदे भारत ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी
प्रधानमंत्री चार वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे। यह नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बंगलूरू रूटों पर चलेंगी। बनारस-खजुराहो वंदे भारत वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट समेत देश के कुछ सबसे प्रतिष्ठित धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों को जोड़ेगी। लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत ट्रेन 7.45 घंटे में यात्रा पूरी करेगी।

यह ट्रेन लखनऊ, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, बिजनौर, सहारनपुर के यात्रियों को काफी लाभ पहुंचाएगी। फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत इस मार्ग पर सबसे तेज गति से चलने वाली ट्रेन होगी, जो 6.40 घंटे में यात्रा पूरी करेगी। एक्सप्रेस ट्रेन राष्ट्रीय राजधानी और पंजाब के बठिंडा और पटियाला के बीच संपर्क को मजबूत करेगी। दक्षिण भारत में एर्नाकुलम-बंगलूरू वंदे भारत यात्रा के समय को दो घंटे से अधिक कम कर देगी, जिससे यात्रा 8.40 मिनट में पूरी हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed