फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   PM Narendra Modi will lay foundation of smart Kashi wards of Varanasi will be rejuvenated

प्रधानमंत्री आज वाराणसी को देंगे 620 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, रखी जाएगी स्मार्ट काशी की नींव

Mon, 09 Nov 2020 12:17 AM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Mon, 09 Nov 2020 12:17 AM IST
सार

  • पीएम मोदी के हाथों लोकार्पित और शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं की तैयारी में जुटा प्रशासन
  • 128 करोड़ से शहर में लगेगा तीन हजार एडवांस सर्विलांस कैमरा, खिड़किया घाट का होगा पुनर्विकास
     

विज्ञापन
PM Narendra Modi will lay foundation of smart Kashi wards of Varanasi will be rejuvenated
पीएम मोदी - फोटो : twitter@ bjp

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लिए 9 नवंबर को वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान स्मार्ट सिटी योजना के तहत स्मार्ट काशी की नींव रखेंगे। शहर के सभी वार्डों के पुनर्विकास का शिलान्यास पीएम के हाथों होगा।

विज्ञापन


इसके अलावा 128 करोड़ की लागत से शहर में तीन हजार एडवांस सर्विलांस कैमरा का शिलान्यास भी होगा। पीएम मोदी का वर्चुअल कार्यक्रम तय होने के बाद प्रशासन लोकार्पण और शिलान्यास वाली परियोजनाओं को अंतिम रूप देने में जुट गया है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 620 करोड़ रुपये की 33 परियोजनाओं की सौगात काशीवासियों को देंगे। पीएम के हाथों बेनियाबाग की प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग, खिड़किया घाट का पुनर्विकास सहित अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास रखा जाएगा। इसके अलावा सारनाथ की लाइट एंड साउंड परियोजना के अलावा 105 आंगनबाड़ी केंद्र और 101 आश्रय केंद्र का लोर्कापण होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि पीएम मोदी 9 नवंबर की सुबह 10.30 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अपने संसदीय क्षेत्र को दीपावली की सौगात देंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि लोकार्पित और शिलान्यास वाली परियोजनाओं की सूची तैयार कर ली गई है।
 

छह स्थानों पर पांच हजार से ज्यादा लोग सुनेंगे लाइव

प्रधानमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम में जिले भर में छह स्थानों पर करीब पांच हजार से ज्यादा लोग जुड़ेंगे। इसमें सर्किट हाउस, कमिश्नरी सभागार, बड़ालालपुर स्थित हस्तकला संकुल, शूलटंकेश्वर, दशाश्वमेध घाट और एयरपोर्ट पर लाइव का आयोजन किया जाएगा। इसमें चुनिंदा लोग प्रतिभाग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed