{"_id":"60e5fcc18ebc3e9fde370b49","slug":"pm-narendra-modi-visit-varanasi-pmo-gave-indications-of-visit-before-19-july-called-for-full-details-of-projects","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी आएंगे पीएम मोदी: पीएमओ ने दिए 19 जुलाई से पहले दौरे के संकेत, परियोजनाओं का पूरा ब्यौरा तलब किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी आएंगे पीएम मोदी: पीएमओ ने दिए 19 जुलाई से पहले दौरे के संकेत, परियोजनाओं का पूरा ब्यौरा तलब किया
Thu, 08 Jul 2021 12:43 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:43 AM IST
सार
पीएमओ ने बुधवार को 19 जुलाई से पहले ही प्रधानमंत्री के वाराणसी दौरे का संकेत दिया है। जिला प्रशासन अब अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जापान और भारत की मित्रता का प्रतीक रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर जुलाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे का केंद्र रहेगा। पीएम के काशी आगमन पर मुख्य कार्यक्रम के साथ ही शहर भ्रमण को प्रस्तावित किया जा सकता है। पीएम मोदी परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास के साथ ही विभिन्न स्थानों का निरीक्षण भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
बुधवार को पीएमओ ने 19 जुलाई से पहले ही प्रधानमंत्री के वाराणसी दौरे का संकेत दिया है। जिला प्रशासन अब अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां दो हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दे सकते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांच जुलाई को वाराणसी दौरे पर समीक्षा बैठक कर पीएम के काशी आगमन के स्पष्ट संकेत दे चुके हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही जिला प्रशासन ने 750 करोड़ रुपये की परियोजना के लोकार्पण और 800 करोड़ रुपये की 64 परियोजना के शिलान्यास की सूची पीएमओ को भेज दी है। इसके साथ ही पीएमओ ने परियोजनाओं का पूरा ब्यौरा तलब किया है। इसमें परियोजनाओं की बनारस के विकास में भूमिका और जनता को होने वाली सहूलियत की रिपोर्ट भी मांगी है।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो 19 अप्रैल से संसद का सत्र शुरू होने और उसके लंबा चलने के कारण पीएम मोदी इससे पहले ही वाराणसी आएंगे। यहां बता दें कि आठ महीने बाद पीएम के वाराणसी आगमन और कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए पार्टी कार्यकर्ता उनका भव्य स्वागत करने की तैयारी में हैं।
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कहा कि पूरी हुई परियोजनाओं के भौतिक सत्यापन के लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती की है। शुक्रवार तक सत्यापन रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। इस रिपोर्ट को भी शासन को भेजकर परियोजनाओं के पूरा होने की पुष्टि की जाएगी और इसके बाद उन्हें संचालित करने वाले विभागों को हैंडओवर किया जाएगा।