फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Narendra Modi Varanasi Visit may on 5 July to give gifts to people of Kashi CM Yogi indicated

PM Modi Varanasi Visit: काशीवासियों को सौगात देने पांच जुलाई को आ सकते हैं पीएम मोदी, सीएम योगी ने दिए संकेत

Mon, 27 Jun 2022 10:38 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 27 Jun 2022 10:38 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांच व छह जुलाई को दो दिवसीय दौरे के लिए तैयारियों का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन
PM Narendra Modi Varanasi Visit may on 5 July to give gifts to people of Kashi CM Yogi indicated
वाराणसी में पीएम मोदी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशीवासियों को विकास परियोजनाओं की सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच जुलाई को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आ सकते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी प्रवास के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को पीएम मोदी के वाराणसी दौरे की तिथि के संकेत दिए हैं। फिलहाल प्रधानमंत्री कार्यालय को प्रस्तावित तिथि भेज दी गई है और वहां से सहमति का इंतजार है।

विज्ञापन


उधर, पीएम आगमन की तिथि तय होने की सूचना के साथ ही प्रशासन लोकार्पण और शिलान्यास वाली परियोजनाओं की सूची तैयार करने में जुट गया है। इसके साथ ही पीएम मोदी छह जुलाई को रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर में शिक्षा मंत्रालय की ओर से नई शिक्षा नीति पर देशभर के कुलपतियों के मंथन कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


पीएम मोदी के आगमन से पहले सीएम योगी ने लिया तैयारियों का जायजा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांच व छह जुलाई को दो दिवसीय दौरे के लिए तैयारियों का निर्देश दिया है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी के दो दिवसीय वाराणसी दौरे को प्रस्ताव शासन की ओर से प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहां से सहमति मिलने के बाद वाराणसी के लिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम पर मंथन शुरू किया जाएगा। प्रदेश में योगी सरकार-2 के गठन के बाद पहली बार पीएम मोदी वाराणसी आएंगे। ऐसे में पीएम का काशी में भव्य स्वागत करने की भी तैयारी की योजना बनाई जा रही है।

यहां बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधानसभा चुनाव से पहले दिसंबर 2021 में काशीवासियों को करीब दो हजार करोड़ रुपये की सौगात दी थी। छह महीने के अंतराल में करीब दो हजार करोड़ की दो दर्जन से ज्यादा परियोजनाएं पूरी हो गई हैं और उनका लोकार्पण पीएम के हाथों कराया जाएगा। इसके साथ ही एक हजार करोड़ रुपये की लागत की परियोजनाओं का शिलान्यास भी कराने की तैयारी है।

चार दिन में परियोजनाएं पूरी कर देनी है रिपोर्ट

जून में पूरी होने वाली परियोजनाओं के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 30 जून तक का समय नियत किया है। ऐसे में सोमवार से ही परियोजनाओं का भौतिक सत्यापन कराकर लोकार्पण व शिलान्यास की अंतिम सूची तैयार कराई जा रही है। परियोजनाओं की सूची मंगलवार तक शासन को भेजी जाएगी और वहां से सहमति मिलने के बाद उसे सूची में जोड़ा जाएगा।

इन परियोजनाओं का कराया जा सकता है शिलान्यास
- कैंट से गोदौलिया के बीच रोपवे परियोजना
- काशी विश्वनाथ धाम से गंगा पार को जोड़ने वाला पैदल पुल
- काशी की विभूतियों की याद संजोने वाला संग्रहालय
- उंदी गांव में शहरी पर्यटन को बढ़ावा देने वाली सिटी फॉरेस्ट परियोजना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed