फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Narendra Modi, Home Minister Amit Shah's arrogance lost in Delhi

दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह के अहंकार की हुई हार

Tue, 11 Feb 2020 07:03 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 11 Feb 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi, Home Minister Amit Shah's arrogance lost in Delhi
युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला।

बलिया के युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने दिल्ली विधानसभा के चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत पर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को बधाई है। कहा कि दिल्ली के विधान सभा चुनाव में मोदी और शाह के अहंकार की हार हुई है।

विज्ञापन

 

कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी प्रतिष्ठा का विषय बना लिया था और घर-घर जाकर वोट मांगे थे लेकिन जनता ने उनके झूठ को नकार दिया। वहां की जनता ने सीएए, एनआरसी और एनपीआर को ठुकरा कर विकास को स्वीकार किया है। 2022 में उत्तर प्रदेश में भी भाजपा का सुपड़ा साफ हो जाएगा। कहा कि देश में आर्थिक मंदी है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री उसके निवारण पर बात नहीं करते हैं। नौजवानों के पास रोजगार नहीं है। इस पर कोई चर्चा संसद में नहीं हो रही है। देश में सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में कैसे विकास हो, भाजपा को इससे मतलब नहीं है। सिर्फ चारों ओर हिंदू, मुस्लिम और पाकिस्तान पर बात हो रही है। देश बचाने की लड़ाई में युवा वर्ग को मुखर होकर आगे आना होगा। युवा चेतना गांव, गरीब, किसान, मजदूर और नौजवान की लड़ाई लड़ रही है। कहा, 2022 में उत्तर प्रदेश में जनता की सरकार बनेगी जो सर्व धर्म समभाव के भाव से विकास के लिए समर्पित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed