फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Narendra Modi Birthday Varanasi is celebrating janmotsav of its MP 73 Batuks Worship maa Ganga

पीएम मोदी का जन्मदिन: अपने सांसद का जन्मोत्सव मना रहा बनारस, 73 मंदिरों में पूजा-पाठ, मां गंगा से भी अर्चना

Sun, 17 Sep 2023 09:48 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 17 Sep 2023 09:48 AM IST
सार

PM Modi Birthday: पूरे देश में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 73वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। वहीं उनके लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में 73 वैदिक बटुकों ने गंगा में दुग्धाभिषेक किया। इसके अलावा 73 मंदिरों में पूजा-पाठ का आयोजन है। पूरा बनारस मोदीमय है। 
 

विज्ञापन
PM Narendra Modi Birthday Varanasi is celebrating janmotsav of its MP 73 Batuks Worship maa Ganga
पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी में मां गंगा का दुग्धाभिषेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनारस की जनता आज अपने सांसद व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मना रही है। मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया गया। शहर के 73 मंदिरों में पूजा-पाठ का आय़ोजन है। शाम में दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती की जाएगी।  शनिवार शाम भी अस्सी घाट पर गंगा आरती करके पीएम मोदी के दीर्घायु होने की कामना की गई। शहर भर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से अनेक कार्यक्रम आयोजित  हैं।  श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की तरफ से काशी विश्वनाथ मंदिर में हवन-पूजन करके मोदी की लंबी उम्र की कामना की जाएगी।

विज्ञापन


खत्री हितकारिणी सभा व मारवाड़ी युवा समाज भी जन्मदिन मनाएगा। बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में फल और मंडलीय अस्पताल में टीबी उन्मूलन किट वितरित किया जाएगा। अहिल्याबाई घाट पर रविवार सुबह मां गंगा का दुग्धाभिषेक करके पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया गया।  
विज्ञापन


शहर दक्षिणी के विधायक नीलकंठ तिवारी ने काशी के 73 बटुकों के साथ गंगा में दुग्धाभिषेक कर और चुनरी चढ़ा कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। वैदिक ब्राह्मण पंडित उदित नारायण मिश्र के आचार्यत्व में सर्वप्रथम सविधि षोडशोपचार पूजन कराया। इसके बाद वैदिक मंत्रों के बीच केसर जल और दूध से अभिषेक किया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

PM Narendra Modi Birthday Varanasi is celebrating janmotsav of its MP 73 Batuks Worship maa Ganga
पीएम मोदी के जन्मदिन से पहले काशी में उत्सव सा माहौल - फोटो : अमर उजाला

कार्यक्रम संयोजक महानगर कार्यसमिति सदस्य डॉ. पवन शुक्ला ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार ही भाजपा संगठन व विप्र समाज के संयुक्त तत्वावधान में काशी के बटुक ब्राह्मण अपने सांसद व देश के प्रधानमंत्री के लिए एकत्रित होकर गंगा के सुरम्य तट पर यह विशेष आयोजन कर रहे हैं।
 

व्यापारी भी करेंगे दीर्घायु होने की कामना

महानगर उद्योग व्यापार समिति के पदाधिकारी व सदस्य पीएम मोदी का जन्मदिन रविवार को मनाएंगे। संरक्षक आरके चौधरी ने कहा कि सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान व औद्योगिक क्षेत्रों में पीएम के दीर्घायु होने की कामना की जाए। वाराणसी व्यापार मंडल भी कार्यक्रम करेगा।

लड्डू रूपी 73 केक काटकर मनाया जन्मदिन

पत्रकारपुरम में संकल्प सिद्धि हनुमान मंदिर के पास बच्चों ने 73 किलो का लडडू रूपी केक काटकर पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया। मंदिर को फूलों से सजाया गया। सुंदरकांड का पाठ भी हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed