फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modis visit to Varanasi Ring road will be inaugrated e-buses will be shown the green signal there may be a public meeting in Parampur

पीएम मोदी का वाराणसी दौरा: रिंग रोड की देंगे सौगात, ई-बसों को दिखाएंगे हरी झंडी, परमपुर में हो सकती है जनसभा

Tue, 12 Oct 2021 09:42 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 12 Oct 2021 09:42 PM IST
सार

बनारस के विकास की गति को तेज करने वाली रिंग रोड सहित दो दर्जन परियोजनाओं को प्रधानमंत्री 25 अक्तूबर को लोकार्पित करेंगे। पीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन कार्यक्रम निर्धारित करने में जुट गया है।

विज्ञापन
PM Modis visit to Varanasi Ring road will be inaugrated e-buses will be shown the green signal there may be a public meeting in Parampur
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में रिंग रोड के किनारे स्थित गांव में जनसभा कर 25 अक्तूबर को रिंग रोड की सौगात देंगे। पीएम की जनसभा के लिए इस वर्ष गोद लिए गांव परमपुर में जनसभा स्थल चिह्नित किया जा सकता है। इसके अलावा संदहा और भड़ाव को भी जनसभा के विकल्प के लिए रखा गया है। जनसभा से पहले पीएम के हरी झंडी दिखाते ही रिंग रोड पर ई बसें दौड़ लगाएंगी। इसके अलावा पीएम मोदी कोरोना काल और विकास कार्यों को लेकर शहर के प्रबुद्ध लोगों से भी संवाद कर सकते हैं।

विज्ञापन


बनारस के विकास की गति को तेज करने वाली रिंग रोड सहित दो दर्जन परियोजनाओं को प्रधानमंत्री 25 अक्तूबर को लोकार्पित करेंगे। पीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन कार्यक्रम निर्धारित करने में जुट गया है। प्राथमिक स्तर पर तैयार हुए कार्यक्रम में सबसे पहले पीएम मोदी रिंग रोड किनारे होने वाली जनसभा को संबोधित कर सकते हैं। यहीं से वे रिंग रोड सहित सभी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। उधर, मिर्जामुराद स्थित ई बसों का चार्जिंग स्टेशन को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 
विज्ञापन


उम्मीद है कि पीएम के हाथों लोकार्पण के बाद ई बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। जुलाई से सितंबर के बीच 27 परियोजनाएं पूरी कर ली गई हैं और भौतिक सत्यापन भी कराया जा रहा है। उधर, पार्टी स्तर पर भी पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। यहां बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी 15 जुलाई को वाराणसी आए थे और बीएचयू में जनसभा कर करीब 15 सौ करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जनसभा स्थल के लिए शुरू की गई मशक्कत

पीएम मोदी के प्रस्तावित आगमन को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा तथा एडीएम प्रशासन रणविजय सिंह मंगलवार को दोपहर रिंग रोड के उद्घाटन तथा संभावित सभा स्थल का निरीक्षण किया। जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने बताया कि रोहनिया विधानसभा में प्रधानमंत्री के गोद लिए गांव परमपुर के साथ ही भड़ाव और संदहा में भी स्थल देखा गया है। तीनों गांव में से किसी एक गांव में प्रधानमंत्री का सभा स्थल तथा रिंग रोड के उद्घाटन का कार्यक्रम संभावित है।

शिलान्यास वाली परियोजनाओं पर मंथन
पीएम के हाथों लोकार्पण वाली परियोजनाओं के साथ ही शिलान्यास के लिए परियोजनाओं पर मंथन शुरू किया गया है। इसमें कमिश्नरी कंपाउंड में एकीकृत कमिश्नरी कार्यालय के अलावा हर घर नल के तहत 100 से ज्यादा गांवों में योजना का शुभारंभ किया जा सकता है। इसके अलावा विभागों से भी प्रस्ताव मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed