Sports: काशी में सीनियर नेशनल वॉलीबॉल महाकुंभ, 125 मैच खेलेंगे 1022 खिलाड़ी; पीएम करेंगे वर्चुअल शुभारंभ
Varanasi News: वाराणसी में वॉलीबाॅल खेल महाकुंभ का वर्चुअल उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी करेंगे। आयोजन में सिगरा स्टेडियम में मौजूद मुख्यमंत्री खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इससे पहले मेयर ने सीएम का स्वागत किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Senior National Volleyball Championship: धर्म और संस्कृति की नगरी काशी खेल के राष्ट्रीय मानचित्र पर नया इतिहास रचने जा रही है। 4 जनवरी यानी रविवार से सिगरा स्थित नवनिर्मित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ होगा। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में 8 दिनों में 125 से ज्यादा मैच होंगे और 11 जनवरी को फाइनल मुकाबला होगा।
रविवार को स्टेडियम में बने स्टेज पर सीएम योगी आदित्यनाथ उनके साथ डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, मेयर अशोक तिवारी, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, विधायक नीलकंठ, रवींद्र जायसवाल, सौरभ श्रीवास्तव, अवधेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र 'दयालु' रहे। उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष रामानुज चौधरी, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि और अन्य लोग रहे।
मेयर अशोक तिवारी ने सीएम योगी को स्मृति चिह्न देकर उनका स्वागत किया। उसके बाद खिलाड़ी पार्टी कार्यकर्ताओं और सभी ने वन्दे मातरम् राष्ट्रीय गीत गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
थोड़ी ही देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से प्रतियोगिता का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्टेडियम में मौजूद रहकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएंगे। इस दाैरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और खेल मंत्री गिरीशचंद्र यादव रहेंगे। यह जानकारी मेयर अशोक कुमार तिवारी ने शनिवार को स्टेडियम में आयोजित प्रेसवार्ता में दी।
राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में देशभर की 58 टीमें हिस्सा लेंगी। मेयर ने बताया कि काशी के खेल इतिहास में यह पहली बार है जब अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल महासंघ एफआईवीबी के ऑब्जर्वर स्विट्जरलैंड से इस प्रतियोगिता की निगरानी के लिए वाराणसी पहुंचे। मैचों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए उत्तराखंड और राजस्थान से टेराफ्लेक्स के दो कोर्ट मंगाए गए हैं। इसके लिए फुटबॉल मैदान पर दो आउटडोर कोर्ट भी बने हैं। प्रतियोगिता में देशभर के कुल 1022 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
आज साई और खेल निदेशालय यूपी के बीच होगा एमओयू
सिगरा के नवनिर्मित स्टेडियम में बने नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंसी (एनसीओई) के संचालन का रास्ता साफ हो गया। उद्घाटन के एक साल बाद साई सेंटर और यूपी खेल निदेशालय के बीच रविवार सुबह सिगरा स्टेडियम में एमओयू पर हस्ताक्षर किया जाएगा।
स्टेडियम में साई सेंटर की ओर से चार खेलों तीरंदाजी, निशानेबाजी, कुश्ती और मुक्केबाजी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। खिलाड़ियों के रहने के लिए 200 बेड का छात्रावास बना है। टीमों के कोच के लिए बहुमंजिला भवन बना है। साई की ओर से रीजनल डायरेक्टर आत्म प्रकाश और खेल निदेशालय की ओर से सुहास एलवाई मौजूद रहेंगे। खिलाड़ियों के लिए कैंटीन शुरू हो गया है।
स्टेडियम में प्रवेश निशुल्क : स्टेडियम में दर्शकों का प्रवेश निशुल्क है। 72वीं राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लीग चरण में प्रतिदिन लगभग 30 मैच खेले जाएंगे। इसके 8 दिनों में कुल 125 से ज्यादा मैच होंगे। 8 जनवरी से प्रीक्वार्टर फाइनल, 9 जनवरी को क्वार्टर फाइनल, 10 जनवरी को सेमीफाइनल, 11 जनवरी को फाइनल मुकाबला होगा।
यूपी टीम पर रहेगी नजर
मेयर अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश की पुरुष और महिला टीमों का चयन पूरी पारदर्शिता और मेहनत के साथ किया गया है। पुरुष टीम की कमान यूपी पुलिस के श्रेयांस सिंह जबकि महिला टीम का नेतृत्व यूपी पुलिस की प्रियंका करेंगी। वाराणसी के खिलाड़ी भी दोनों टीमों में अहम भूमिका निभाएंगे।
6 पूल में होगी प्रतियोगिता
जिला वॉलीबॉल संघ ने 72वें सीनियर नेशनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शेड्यूल शनिवार की देर शाम जारी कर दिया। यह प्रतियोगिता छह पूल में खेली जाएगी। शनिवार को यूपी की महिला और पुरुष वर्ग की जर्सी लाॅन्च की गई।
आज के मैच
- दिल्ली बनाम पुडुचेरी - (सुबह 10:30, कोर्ट 1)
- चंडीगढ़ बनाम लद्दाख - (सुबह 10:30, कोर्ट 3)
- असम बनाम छत्तीसगढ़ - (दोपहर 12:00, कोर्ट 1)
- केरल बनाम नगालैंड - (दोपहर 12:00, कोर्ट 3)
- हिमाचल प्रदेश बनाम दमन दीव - (दोपहर 1:30, कोर्ट 3)
- जम्मू-कश्मीर बनाम पश्चिम बंगाल - (दोपहर 1:30, कोर्ट 1)
- उत्तराखंड बनाम मणिपुर - (दोपहर 3:00, कोर्ट 3)
- मध्य प्रदेश बनाम महाराष्ट्र - (दोपहर 3:00, कोर्ट 1)
- आंध्र प्रदेश बनाम तेलंगाना - (शाम 4:00, कोर्ट 3)
- बिहार बनाम उत्तर प्रदेश - (शाम 4:30, कोर्ट 3)
- सर्विसेज बनाम रेलवे - (शाम 6:00, कोर्ट 1)
- तमिलनाडु बनाम पंजाब - (शाम 7:30, कोर्ट 1)
- राजस्थान बनाम झारखंड - (रात 9:00, कोर्ट 1)
- हरियाणा बनाम कर्नाटक- (रात 10:30, कोर्ट 1)
- झारखंड बनाम जम्मू-कश्मीर - (सुबह 10:30, कोर्ट 2)
- महाराष्ट्र बनाम छत्तीसगढ़ - (सुबह 10:30, कोर्ट 4)
- तेलंगाना बनाम लद्दाख - (दोपहर 12:00, कोर्ट 2)
- मध्य प्रदेश बनाम बिहार - (दोपहर 12:00, कोर्ट 4)
- नगालैंड बनाम कर्नाटक - (दोपहर 1:30, कोर्ट 2)
- पुडुचेरी बनाम उत्तराखंड - (दोपहर 1:30, कोर्ट 4)
- मणिपुर बनाम पंजाब - (दोपहर 3:00, कोर्ट 2)
- आंध्र प्रदेश बनाम असम - (दोपहर 3:00, कोर्ट 4)
- चंडीगढ़ बनाम रेलवे - (शाम 4:30, कोर्ट 2)
- ओडिशा बनाम पश्चिम बंगाल - (शाम 6:00, कोर्ट 2)
- हिमाचल प्रदेश बनाम केरल - (शाम 7:30, कोर्ट 1)
- जम्मू-कश्मीर बनाम महाराष्ट्र - (शाम 4:30, कोर्ट 1)
- छत्तीसगढ़ बनाम तमिलनाडु - (शाम 6:00, कोर्ट 1)