फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi will start panchayat campaign from Kashi tomorrow

वाराणसी आएंगे पीएम: देश को टीबी मुक्त करने के लिए काशी से पंचायत अभियान की कल शुरुआत करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

Thu, 23 Mar 2023 07:47 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 23 Mar 2023 07:47 AM IST
सार

चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन 24 मार्च को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टीबी को समाप्त करने के लिए अभिनव पहल करने वाले राज्य, केंद्रशासित राज्य और जिलों को भी पुरस्कृत करेंगे। यहीं भारत की वार्षिक टीबी रिपोर्ट 2023 जारी की जाएगी। वन वर्ल्ड टीबी समिट में पीएम मोदी टीबी मुक्त पंचायत अभियान का शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन
PM Modi will start panchayat campaign from Kashi tomorrow
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व पर गंगा की पावन धारा पर बसी काशी से देश को टीबी मुक्त करने के अभियान को गति देंगे। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में 24 मार्च को आयोजित वन वर्ल्ड टीबी समिट में पीएम मोदी टीबी मुक्त पंचायत अभियान का शुभारंभ करेंगे। साथ ही छोटे टीबी निवारक उपचार (टीपीटी) और टीबी मरीजों के परिवार की देखभाल का मॉडल भी लांच करेंगे।
विज्ञापन


चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन 24 मार्च को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टीबी को समाप्त करने के लिए अभिनव पहल करने वाले राज्य, केंद्रशासित राज्य और जिलों को भी पुरस्कृत करेंगे। यहीं भारत की वार्षिक टीबी रिपोर्ट 2023 जारी की जाएगी। 
विज्ञापन


पीएम मोदी की मौजूदगी में आयोजित इस सम्मेलन में 30 से अधिक देशों के अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के भाग लेने की उम्मीद है। इससे पहले मार्च 2018 में नई दिल्ली में आयोजित टीबी शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री ने निर्धारित समय से पांच साल पहले 2025 तक टीबी के इलाज से संबंधित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आह्वान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


देंगे 1780 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को काशीवासियों और यहां आने वाले भक्तों की काशी विश्वनाथ धाम तक की राह सुगम करने के लिए देश के पहले पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे की आधारशिला रखेंगे। करीब पांच घंटे के प्रवास पर आ रहे पीएम अपने संसदीय क्षेत्र की जनता की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए 1780 करोड़ रुपये लागत की 28 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। साथ ही संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान में जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
 

प्रदेश के पहले फ्लोटिंग चेंजिंग रूम का होगा शिलान्यास
पीएम मोदी दशाश्वमेध घाट पर बनने वाले प्रदेश के पहले फ्लोटिंग चेंजिंग रूम का शिलान्यास करेंगे। गंगा स्नान के बाद चेंजिंग रूम में भक्त वस्त्र धारण कर सकेंगे। किसानों को फल व सब्जियों के निर्यात से जोड़ने के लिए करखियांव में बनकर तैयार एकीकृत पैक हाउस को भी पीएम मोदी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। 

 

इसके अलावा राजघाट और महमूरगंज के सरकारी स्कूलों के पुनर्विकास, शहर की सड़कों का सुंदरीकरण और छह पार्क और तालाबों के पुनर्विकास के कार्यों को लोकार्पित करेंगे। भेलूपुर जल संस्थान परिसर में दो मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र, कोनिया पंपिंग स्टेशन पर 800 किलोवाट सौर ऊर्जा संयंत्र, चांदपुर औद्योगिक आस्थान के सुदंरीकरण के काम को भी काशी की जनता को समर्पित करेंगे।

 

नए एटीसी टॉवर से होगी विमानों की निगरानी
प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एटीसी टॉवर सहित विभिन्न अन्य परियोजनाओं को भी समर्पित करेंगे। इसके साथ ही केदारेश्वर, विश्वेश्वर और ओंकारेश्वर खंड परिक्रमा मार्ग और मंदिरों के जीर्णोद्धार का काम पीएम के हाथों शुरू होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed