फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi varanasi visit on 7 to 9 july will seek blessings of Kashi Vishwanath dham after addressing Rally

PM Modi Varanasi Visit: जनसभा को संबोधित करने के बाद बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेंगे पीएम मोदी, तैयारियां शुरू

Wed, 24 Apr 2024 08:55 AM IST
Anonymous User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: Anonymous User Updated Wed, 24 Apr 2024 08:55 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे के लिए सात से नौ जुलाई की तिथि को प्रस्तावित मानकर तैयारियां शुरू करा दी गई हैं। पीएम मोदी एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएंगे और यहां कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

विज्ञापन
PM Modi varanasi visit on 7 to 9 july will seek blessings of Kashi Vishwanath dham after addressing Rally
वाराणसी में पीएम मोदी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिगरा स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करने के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर में महादेव का आशीर्वाद लेने जाएंगे। पीएम के प्रस्तावित दौरे के लिए प्रशासन की तैयारियों के बीच लोकार्पण व शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं की सूची शासन को भेज दी गई है।

विज्ञापन


उधर, पुलिस लाइन से रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर व सिगरा स्थित संपूर्णांनंद स्पोर्ट्स स्टेडियम व काशी विश्वनाथ मंदिर तक पीएम मोदी के सड़क मार्ग के दौरे को लेकर कमिश्नरेट पुलिस ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है और मंगलवार को सर्वे भी किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम के लिए सात से नौ जुलाई के लिए रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर की बुकिंग रोकी गई है।

विज्ञापन

सात से नौ जुलाई के बीच कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे के लिए सात से नौ जुलाई की तिथि को प्रस्तावित मानकर तैयारियां शुरू करा दी गई हैं। पीएम मोदी एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएंगे और यहां कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री कार्यालय ने सात से नौ जुलाई के बीच कार्यक्रम के संकेत दिए हैं और इसके लिए तैयारियों की रूपरेखा मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देशभर के शिक्षाविदों को करेंगे संबोधित

पीएम मोदी बाबतपुर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन आएंगे और यहां से सड़क मार्ग से कटिंग मेमोरियल स्थित अक्षय पात्र फाउंडेशन के किचन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर में नई शिक्षा नीति पर देशभर के कुलपतियों और आईआईटी निदेशकों सहित अन्य लोगों को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में देशभर के करीब 350 से ज्यादा शिक्षाविद शामिल होंगे। इसके बाद वे सिगरा स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम जाएंगे और यहां से काशी विश्वनाथ मंदिर में जटाजूट का अभिषेक करेंगे।

स्टेडियम में पीएम की जनसभा की तैयारियां शुरू
पीएम मोदी सिगरा स्टेडियम में जनसभा के दौरान कई बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। इसमें देशभर के खिलाड़ियों व खेल से जुड़ी भविष्य की योजनाएं हो सकती हैं। इसके साथ ही यहां जनसभा के लिए तैयारियां शुरू कराई गई हैं। इसमें आने वाले लोगों के रूट से लेकर पार्किंग आदि पर मंथन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed