फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi will address the people of UP from Kashi On completion of nine years of the central government

PM Modi Varanasi Visit: काशी से मिशन 2024 का शंखनाद करेंगे पीएम मोदी, पूर्वांचल से पश्चिम तक बहेगी चुनावी हवा

Thu, 06 Jul 2023 01:52 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 06 Jul 2023 01:52 PM IST
सार

PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरु गोरक्षनाथ की धरती से सात जुलाई की शाम को अपने संसदीय क्षेत्र के प्रवास पर पहुंचेंगे। काशी में गोधूली बेला में पीएम मोदी अपनी सरकार की नौ साल की उपलब्धियों के साथ जनता के बीच होंगे। वाराणसी में पिछले नौ वर्षो में करीब 50 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाएं काशी की खूबसूरती में चार चांद लगा चुकी हैं।

विज्ञापन
PM Modi will address the people of UP from Kashi On completion of nine years of the central government
पीएम मोदी - फोटो : Agency

विस्तार

जीत की राह सुलभ करने वाले पूर्वांचल के जरिये उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सावन माह की चतुर्थी को मिशन-2024 का शंखनाद करेंगे। केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने के बाद सात जुलाई को काशी में पीएम मोदी प्रदेश की पहली जनसभा को संबोधित करेंगे। काशी को हजारों करोड़ रुपये की सौगात के साथ नौ साल में विश्व पटल पर नए कलेवर में उभरी काशी के विकास मॉडल को भी देश के सामने रखेंगे।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरु गोरक्षनाथ की धरती से सात जुलाई की शाम को अपने संसदीय क्षेत्र के प्रवास पर पहुंचेंगे। काशी में गोधूली बेला में पीएम मोदी अपनी सरकार की नौ साल की उपलब्धियों के साथ जनता के बीच होंगे। वाराणसी में पिछले नौ वर्षो में करीब 50 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाएं काशी की खूबसूरती में चार चांद लगा चुकी हैं।

विज्ञापन


2014 के बाद आया ये बड़ा बदलाव 
पीएम मोदी के प्रयासों से काशी विश्वनाथ का नव्य, भव्य, दिव्य धाम, रुद्राक्ष कंवेशन सेंटर, हस्तकला संकुल, दशाश्वमेध प्लाजा, रिंग रोड, चौकाघाट फ्लाईओवर सहित कई बड़ी परियोजनाओं ने काशी की जनता का जीवन स्तर ही बदल दिया है। इसके साथ पीएम की काशी में स्मार्ट वार्ड, साफ सफाई की उत्तम व्यवस्था और दमकते घाटों ने दुनिया की निगाहें टिका दी हैं। सांसद के रुप में काशी की चिंता करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद सदस्यों के सामने भी विकास का मॉडल प्रस्तुत किया है। इन्हीं उपलब्धियों के साथ पीएम अपने संसदीय क्षेत्र से पूरे प्रदेश को साधने का प्रयास करेंगे। यहां बता दें कि वाराणसी के सियासी माहौल का असर आसपास के 10 से ज्यादा जिलों पर पड़ता है। सियासी पंडितों के अनुसार वर्ष 2014 में पीएम मोदी के काशी को अपना संसदीय क्षेत्र बनाने के बाद आजमगढ़ को छोड़कर पूरा पूर्वांचल भाजपा के साथ खड़ा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

PM Modi will address the people of UP from Kashi On completion of nine years of the central government
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी के काशी में तीन दिन के प्रवास के चलते पूर्वांचल की 50 से ज्यादा सीटों पर भाजपा ने बाजी पलट दी थी। इसके बाद वर्ष 2019 के लोकसभा और वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में काशी में पीएम मोदी की मौजूदगी ने भाजपा को बड़ी बढ़त दिलाई थी। इन्हीं समीकरणों को देखते हुए पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र से चुनावी शंखनाद कर आगामी चुनाव के लिए जनता की नब्ज टटोलेंगे। उधर, बीएचयू के सामाजिक विज्ञान संकाय के पूर्व प्रमुख कौशल किशोर मिश्रा का कहना है कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव की शुरुआत हो चुकी है। पीएम मोदी अपने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर उन्हें वर्ष 2014 के रौ में लाना चाहते हैं। इसके पीछे दो कारण अहम है, एक तो सांसद के रुप में पीएम मोदी ने पिछले चुनाव में साढ़े सात लाख के करीब मत प्राप्त किए थे। इस बार उनका लक्ष्य 10 लाख से ज्यादा मत पाने का है। इसके साथ ही काशी पूरे देश के लिए आस्था की नगरी है, यहां से चुनावी शंखनाद का संदेश कोने कोन में जाएगा।

निकाय चुनाव के कम मत प्रतिशत से संगठन चिंतित

पिछले कुछ महीने पहले हुए निकाय चुनाव में कम मत प्रतिशत भी भाजपा के माथे पर बल डाल रहा है। यहां महज 40 फीसदी के आसपास ही मत पड़े थे। हालांकि कम मत प्रतिशत के बावजूद मेयर डेढ़ लाख के करीब मतों से विजयी हुए और रिकार्ड पार्षदों का जीत मिली। ऐसे में संगठन यह मान रहा है कि यदि कार्यकर्ता सक्रिय होकर उत्साह दिखाएंगे तो काशी के चुनावी माहौल का असर पूरे पूर्वांचल पर पड़ेगा और यहां की हवा पश्चिम तक बहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed