फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   PM Modi Varanasi visit: Chief Ministers meeting class on cruise after watching Ganga Aarti pm modi

वाराणसी में पीएम मोदी: क्रूज पर प्रधानमंत्री की 'क्लास', रात में पांच घंटे तक चली मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक

Tue, 14 Dec 2021 12:00 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 14 Dec 2021 12:00 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्रियों के साथ गंगा आरती देखी। आरती देखने के बाद उन्होंने क्रूज पर मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की।

विज्ञापन
PM Modi Varanasi visit: Chief Ministers meeting class on cruise after watching Ganga Aarti pm modi
मुख्यमंत्रियों के साथ क्रूज पर पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गंगा आरती देखने पहुंचे। गंगा सेवा निधि की ओर से आयोजित गंगा आरती बाबा विश्वनाथ को समर्पित रहे। प्रधानमंत्री ने करीब 31 मिनट तक मां गंगा की आरती देखी। मां गंगा की आरती देख प्रधानमंत्री अभिभूत दिखे और हाथ जोड़कर मां गंगा को नमन किया। आरती में प्रधानमंत्री के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही भाजपा शासित 11 राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए।

विज्ञापन


गंगा आरती खत्म होने के बाद उनका क्रूज अस्सी घाट पहुंचा, जहां वह काफी देर तक क्रूज पर ही ठहरे रहे। उन्हें आरती देखने के बाद बरेका अतिथि गृह जाना था लेकिन वह क्रूज से नहीं उतरे। पुलिसकर्मी और लोग भी उनका इंतजार करते रहे। इस दौरान पुलिस बल मुस्तेद रहा। गंगा नदी में सुरक्षाकर्मी गश्त करते रहे। पीएम मोदी ने करीब पांच घंटे तक 11 मुख्यमंत्रियों की क्लास लगाई। पीएम ने सुशासन और केंद्र सरकार की योजनाओं की राज्यों में प्रगति पर भी चर्चा की।
विज्ञापन




सोमवार की शाम को दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती से पहले प्रधानमंत्री रविदास घाट पहुंचे। यहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी पत्नी के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत किया। रविदास घाट पर पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री ने संत रविदास की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद गंगा आरती देखने के लिए निकले। यहां क्रूज पर पहले से सवार हरियाणा, असम, गोवा, मध्य प्रदेश समेत 11 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने पीएम का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

PM Modi Varanasi visit: Chief Ministers meeting class on cruise after watching Ganga Aarti pm modi
गंगा आरती देखते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद पीएम नौका विहार करते हुए दशाश्वमेध घाट तक पहुंचे। इस दौरान घाटों पर रंग बिरंगी बत्तियों से की गई सजावट और दीपोत्सव को देख पीएम अभिभूत दिखे। गंगा सेवा निधि की ओर से पूरे परंपरागत तरीके से आरती कराई गई। गंगा सेवा निधि के सुशांत मिश्र ने बताया कि हर दिन की गंगा आरती में सात अर्चक रहते हैं जबकि सोमवार को नौ अर्चकों के साथ ऋद्धि सिद्धि के रूप में 21 देव कन्याएं भी इस दौरान मौजूद रहीं। आरती स्थल पर केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय, डॉ. धर्मेंद्र प्रधान, साध्वी ऋतंभरा, महामंडलेश्वर संतोष दास, स्वामी चिदानंद सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

गंगा आरती में पीएम संग शामिल हुए 11 राज्यों के मुख्यमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सोमवार को गंगा आरती में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही 11 राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। इसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिश्वा शर्मा, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेमा खांडू, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लव देव, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन विशेन सिंह, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई आदि मौजूद रहे।

इन राज्यों के उपमुख्यमंत्री भी आयोजन में हुए शामिल
यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा के साथ ही गोवा के उप मुख्यमंत्री मनोहर अर्गोनकर, चंद्रकांत कावेलकर, बिहार की उप मुख्यमंत्री रेनू देवी, तारकेश्वर प्रसाद, नगालैंड के उप मुख्यमंत्री यथंगो पट्टान, त्रिपुरा के उप मुख्यमंत्री जिष्णु देव शर्मा और अरुणांचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री चोनामीन भी गंगा आरती में शामिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed