{"_id":"666928c1058dc5f0cc0b800b","slug":"pm-modi-varanasi-visit-and-will-expressed-thanks-to-kashi-public-for-third-time-win-at-mehandiganj-2024-06-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PM Modi Varanasi Visit: पीएम मोदी 18 जून को काशीवासियों से करेंगे संवाद, तीसरी बार जीत के बाद जताएंगे आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Modi Varanasi Visit: पीएम मोदी 18 जून को काशीवासियों से करेंगे संवाद, तीसरी बार जीत के बाद जताएंगे आभार
Wed, 12 Jun 2024 10:22 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 12 Jun 2024 10:22 AM IST
सार
PM Modi Varanasi Visit: पीएम नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार काशी से सांसद चुने जाने और प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद 18 जून को काशी आएंगे। काशी की जनता का वो आभार जताएंगे। पीएम के आगमन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : ANI
विस्तार
लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद वाराणसी के सांसद नरेंद्र मोदी 18 जून को काशी आएंगे। जीत के बाद काशी की जनता का आभार जताने के लिए एक दिन का प्रवास करेंगे। पीएम सेवापुरी विधानसभा के मेहंदीगंज में किसानों से संवाद करेंगे। बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन और मां गंगा की पूजा के साथ गंगा आरती में शामिल भी होंगे।
विज्ञापन
किसानों से संवाद के लिए भाजपा के पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी स्थान चयन करने में जुट गए हैं। मंगलवार को भाजपा पदाधिकारियों के अलावा मंडलायुक्त कौशलराज शर्मा और जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने प्रधानमंत्री के किसान सम्मेलन के लिए राजातालाब में चार स्थल देखे। राजातालाब मंडी के पीछे, रखौना, मेहंदीगंज मड़ई, मेंहदीगंज रिंग रोड के गांवों में स्थान का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
पीएम के काशी आगमन को लेकर काशीवासी और भाजपा कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं। पीएम के जोरदार स्वागत व उनके कार्यक्रम को लेकर जिला और महानगर इकाई ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। निरीक्षण के दौरान भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, प्रवीण सिंह गौतम, अरविंद पटेल शामिल रहे।
विज्ञापन
काशीवासियों के साथ कार्यकर्ता करेंगे पीएम मोदी का भव्य स्वागत
शहरी क्षेत्र में पीएम मोदी के होने वाले दो कार्यक्रमों में श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन और गंगा आरती शामिल है। इसे लेकर महानगर इकाई के अध्यक्ष विद्यासागर राय के नेतृत्व में तैयारियां शुरू कर दी है। पीएम के यात्रा मार्ग में स्वागत के लिए काशीवासियों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहेगी। सभी विधानसभाओं के विधायकों को जिम्मेदारी दी गई है।