फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi mother Heeraben pind daan at Dashashwamedh Ghat varanasi

Varanasi: पीएम मोदी की मां हीराबेन का दशाश्वमेध घाट पर हुआ पिंडदान, भाई पंकज ने पूरे किए अनुष्ठान

Fri, 05 May 2023 09:53 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 05 May 2023 09:53 PM IST
सार

बीते साल 30 दिसंबर को हीराबेन ने 100 की उम्र में अंतिम सांस ली थीं। शुक्रवार शाम पंकज मोदी दशाश्वमेध घाट पर मां हीराबेन के पिंडदान के लिए पहुंचे। अनुष्ठान के दौरान वो भावुक नजर आए। 

विज्ञापन
PM Modi mother Heeraben pind daan at Dashashwamedh Ghat varanasi
पीएम मोदी की मां हीराबेन का वाराणसी में पिंडदान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का पिंडदान शुक्रवार को वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर हुआ। पीएम के छोटे भाई पंकज मोदी ने पिंडदान के सभी अनुष्ठान पूर्ण किए। गंगा के तट पर अनुष्ठान के दौरान उन्होंने अपनी माता की आत्मा की शांति के लिए मां गंगा से प्रार्थना की। बीते साल 30 दिसंबर को हीराबेन ने 100 की उम्र में अंतिम सांस ली थीं।

विज्ञापन

विज्ञापन

शुक्रवार शाम पंकज मोदी दशाश्वमेध घाट पर मां हीराबेन के पिंडदान के लिए पहुंचे। तीर्थ पुरोहित राजू झा ने विधि-विधान से अनुष्ठान को पूर्ण कराया। इस दौरान पंकज मोदी कई बार भावुक नजर आए। हीरा बेन के आत्मा की शांति के लिए पंकज मोदी ने नम आंखों से मां गंगा से प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने गंगा सेवा निधि की ओर से होने वाली गंगा आरती में अपनी मां के लिए विशेष पूजन भी किया। मां गंगा की आरती भी उतारी। 
ये भी पढ़ें:  टूटे हुए फ्रंट मिरर, ना ही स्टीयरिंग ठीक, वाराणसी में खटारा स्कूल बस का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed