{"_id":"6551e9a0a960943a110cc340","slug":"pm-modi-may-come-to-kashi-on-december-18-for-the-inauguration-ceremony-of-swaraveda-mahamandir-2023-11-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: जिस मंदिर का पीएम करेंगे उद्घाटन, वहां कमल के आकार का है शिखर; 18 दिसंबर को काशी आ सकते हैं मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जिस मंदिर का पीएम करेंगे उद्घाटन, वहां कमल के आकार का है शिखर; 18 दिसंबर को काशी आ सकते हैं मोदी
Mon, 13 Nov 2023 02:51 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 13 Nov 2023 02:51 PM IST
सार
दुनिया के सबसे बड़े मेडिटेशन सेंटर के रूप में स्थापित स्वर्वेद महामंदिर के उद्घाटन समारोह में 18 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी आ सकते हैं। दो दिवसीय उद्घाटन समारोह में देश और दुनिया से तीन लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
स्वर्वेद महामंदिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में विशाल साधना केंद्र स्वर्वेद महामंदिर शिल्प और अत्याधुनिक तकनीक के अद्भुत सामंजस्य का प्रतीक है। 64 हजार वर्ग फीट में बन रहे सात मंजिला महामंदिर का निर्माण करीब 20 साल पहले शुरू हुआ था। मुख्य गुंबद 125 पंखुड़ियों के विशालकाय कमल पुष्प की तरह है।
स्वर्वेद महामंदिर धाम में मई 2017 में 21 हजार कुंडीय स्वर्वेद उत्तरार्द्ध ज्ञान महायज्ञ हुआ था। उस वक्त इसे इतिहास के सबसे विशालतम यज्ञ की संज्ञा भी दी गई थी। गुजरात में जीआरसी तकनीक से बनाए गए नौ गुंबद नौ कमलों की तरह हैं।
महामंदिर परिसर में 100 फीट ऊंची सद्गुरुदेव की सैंड स्टोन की प्रतिमा भी स्थापित की गई है। होगी। तीन लाख वर्ग फीट में गुलाबी पत्थरों पर की गई नक्काशी भी खास है। प्राचीन स्थापत्य कला के समन्वय से बने इस दिव्य आध्यात्मिक केंद्र की एक झलक पाने के लिए दुनिया के अनुयायी उत्सुक हैं।
विज्ञापन
महामंदिर में मकराना पत्थर पर स्वर्वेद के दोहे अंकित हैं। 50 हजार वर्ग फीट पर वाटर जेट तकनीक से पांच हजार दोहे उत्कीर्ण हो रहे हैं। महामंदिर को खूबसूरत बनाने के साथ ही वास्तुशिल्प का भी पूरा ध्यान रखा गया है। पूर्व दिशा में प्रवाहित नहर जल राशि के रूप में स्थापित है।

लोकार्पण और शिलान्यास की शुरू हुई तैयारी
पीएम के दिसंबर में संभावित दौरे में फुलवरिया फोरलेन और पिंडरा में निर्माणाधीन अमूल प्लांट के लोकार्पण की तैयारी है। इन दोनों परियोजनाओं की आधारशिला भी पीएम मोदी ने रखी थी। इसके अलावा पीएम स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी परियोजनाओं को भी काशीवासियों को समर्पित करेंगे।

स्वर्वेद महामंदिर के उद्घाटन समारोह में 18 दिसंबर को काशी आ सकते हैं पीएम मोदी
दुनिया के सबसे बड़े मेडिटेशन सेंटर के रूप में स्थापित स्वर्वेद महामंदिर के उद्घाटन समारोह में 18 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी आ सकते हैं। दो दिवसीय उद्घाटन समारोह में देश और दुनिया से तीन लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री के इस संभावित दौरे की सूचना के बाद प्रशासनिक महकमे में तैयारी शुरू कर दी गई है। पीएम मोदी अपने काशी दौरे पर फुलवरिया फोरलेन के साथ ही अमूल प्लांट का भी लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही कई परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।

दो दशक से बन रहे उमरहा स्थित स्वर्वेद मंदिर का उद्घाटन समारोह 17 और 18 दिसंबर को प्रस्तावित है। इस दौरान वहां 25 हजार कुंडीय यज्ञ में तीन लाख से ज्यादा लोग शामिल होंगे। मंदिर प्रबंधन की ओर से इस आयोजन के लिए पीएम मोदी को आमंत्रण दिया गया है और प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से उनके आगमन की सहमति भी मिल गई है। यहां बता दें कि दो वर्ष पहले भी पीएम मोदी स्वर्वेद मंदिर के विहंगम योग के 98वें वार्षिकोत्सव में शामिल हुए थे।