फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi make virtual dialoge with Street vendors with PM Swanidhi Scheme

पीएम मोदी बनारस के रेहड़ी, ठेला वालों के साथ कर रहे संवाद, मोमोज विक्रेता अरविंद भी हुए रूबरू

Tue, 27 Oct 2020 11:15 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 27 Oct 2020 11:15 AM IST
विज्ञापन
PM Modi make virtual dialoge with Street vendors with PM Swanidhi Scheme
लोगों से संवाद करते पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

बनारस के सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र के फेरी, पटरी, ठेला खोमचा वालों से वर्चुअल संवाद कर रहे हैं। पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि योजना) के तहत 10 हजार रुपये का ऋण भी बांटेंगे। पीएम मोदी ने दुर्गाकुंड स्थित मोमोज विक्रेता अरविंद मौर्या से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की।

विज्ञापन

कमिश्नरी में भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, दीनदयाल हस्तकला संकुल बड़ा लालपुर में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर भी शामिल हुए है। बनारस घराना पुराना आरटीओ आशापुर मार्ग में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल, पराड़कर भवन में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नीलकंठ तिवारी और अस्सी पर कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव की देखरेख में कार्यक्रम हो रहा है। वहीं जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा भी दुर्गाकुंड पहुंच गए हैं।
विज्ञापन



बनारस घराना के कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन, राज्यमंत्री महेश गुप्ता और महापौर मृदुला जायसवाल होंगे। इन पांचों जगहों पर वर्चुअल संवाद हो रहा है। यहां पर स्क्रीन और कैमरा लगाया गया है। कार्यक्रम को दिखाने के लिए चार जगहों पर एलईडी स्क्रीन लगाई है। इस योजना के तहत वेंडर्स के खाते में 10000 रुपये ऋण भेजा जा रहा है, जिसे वे धीरे-धीरे करके चुकाएंगे। इसका लाभ 30000 वेंडरों को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

PM Modi make virtual dialoge with Street vendors with PM Swanidhi Scheme
अरविंद मौर्या। - फोटो : अमर उजाला

पीएम स्व निधि योजना में ऋण मिला तो बेहतर हुई आर्थिक स्थिति
पहले पिताजी के साथ दुकान लगाता था। घर में मां के अलावा पत्नी और दो बच्चे हैं, जिनकी जिम्मेदारी मेरे ऊपर है। कोरोना में ढाई महीने तक दुकान बंद थी। लाकडाउन के बाद जब दुकान खुलनी शुरू हुई तब जाकर धीरे धीरे हालत में सुधार आया। माता जी के जन-धन खाते में एक हजार रुपये आया।

इसके बाद मेरे खाते में पैसा आया तब जाकर हालत और सुधरी। अनाज मिला तो खाने-पीने की दिक्कत दूर हुई। लेकिन रोज कुआं खोदने और पानी पीने की समस्या रही। पीएम स्व निधि योजना में मेरा चयन हुआ और 10 हजार रुपये का ऋण मिला। स्विगी से मुझे जोड़ा गया। अब एक महीने में 15 सौ रुपये का कारोबार हो रहा है। पीएम से बातचीत होगी तो उन्हें धन्यवाद देंगे। - अरविंद मौर्या, मोमोज विक्रेता, दुर्गाकुंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed