फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   PM Modi interacts with representatives from Varanasi  through video conference who feed needy in crisis of corona epidemic during lockdown

लॉकडाउन में जरूरतमंदों की सेवा करने वालों से पीएम मोदी ने किया संवाद, कही ये बातें

Thu, 09 Jul 2020 12:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 09 Jul 2020 12:20 PM IST
विज्ञापन
PM Modi interacts with representatives from Varanasi  through video conference who feed needy in crisis of corona epidemic during lockdown
पीएम मोदी ने किया संवाद। - फोटो : ANI

लॉकडाउन के दौरान वाराणसी में जरूरतमंदों की मदद करने वालों से गुरुवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संवाद किया। इस दौरान उन्होंने वाराणसी स्थित गैर-सरकारी संगठनों (NGO) के प्रतिनिधियों से बातचीत की।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह सावन का महीना है, ऐसे में वाराणसी के लोगों के साथ संवाद करना मतलब भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने जैसा लगता है। यह भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद है कि कोरोना वायरस संकट के दौरान भी हमारा वाराणसी उत्साह से भरा है।
विज्ञापन

 

 



उन सभी ने जो इस कोरोना वायरस महामारी संकट के दौरान काम किया, ऐसा नहीं है कि उन्होंने केवल अपनी जिम्मेदारियों को निभाया। एक आशंका थी, ऐसी स्थिति में स्वेच्छा से आगे आना, यह सेवा का एक नया रूप है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे बताया गया है कि जब जिला प्रशासन के पास भोजन बांटने के लिए अपनी गाड़ियां कम पड़ गईं तो डाक विभाग ने खाली पड़ी अपनी पोस्टल वैन इस काम में लगा दीं। सोचिए, सरकारों की, प्रशासन की छवि तो यही रही है कि पहले हर काम को मना किया जाता है।

PM Modi interacts with representatives from Varanasi  through video conference who feed needy in crisis of corona epidemic during lockdown
संवाद करते पीएम मोदी। - फोटो : ANI

पीएम ने बताया कि आज भारत में 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। इसका बहुत बड़ा लाभ बनारस के भी गरीबों, श्रमिकों को हो रहा है। आप कल्पना कर सकते हैं कि भारत, अमेरिका से भी दोगुनी आबादी से, एक पैसा लिए बिना उनका भरण-पोषण कर रहा है।

आज उत्तर प्रदेश ने न सिर्फ संक्रमण की गति को काबू में किया हुआ है बल्कि जिन्हें कोरोना हुआ है, वो भी तेज़ी से ठीक हो रहे हैं। इसकी बहुत बड़ी वजह आप सभी लोग हैं। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ भारत पर सवाल उठा रहे थे। वो कह रहे थे कि इस बार भी स्थिति खराब हो जाएगी लेकिन क्या हुआ? 23-24 करोड़ की आबादी वाले उत्तर प्रदेश ने अपने लोगों के साथ मिलकर इन सभी आशंकाओं पर काबू पा लिया।

उत्तर प्रदेश के समान जनसंख्या वाले ब्राजील जैसे विशाल देश में कोरोना वायरस (COVID-19) के कारण लगभग 65,000 लोगों की मौत हुई है। जबकि उत्तर प्रदेश में, लगभग 800 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, इसका मतलब है कि राज्य में कई लोगों की जान बचाई गई है।

100 साल पहले, एक ऐसी ही महामारी हुई थी, यह कहा जाता है कि तब भारत में जनसंख्या इतनी बड़ी नहीं थी। फिर भी, उस समय, भारत उन देशों में से एक था, जिसमें सबसे ज्यादा मौतें हुई थीं। इसीलिए इस समय पूरी दुनिया भारत के लिए चिंतित थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed