{"_id":"65f54856ea1835b4670eb2a7","slug":"pm-modi-election-office-will-inaugurate-by-amit-shah-and-jp-nadda-in-tulsi-udyan-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: वैधृति योग में हुआ PM मोदी के चुनाव कार्यालय का पूजन, शत्रु पर विजय प्राप्ति का है योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election: वैधृति योग में हुआ PM मोदी के चुनाव कार्यालय का पूजन, शत्रु पर विजय प्राप्ति का है योग
Sat, 16 Mar 2024 12:51 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 16 Mar 2024 12:51 PM IST
सार
पीएम मोदी के चुनाव कार्यालय का भूमि पूजन अभिजीत मुहूर्त में हुआ। इस दौरान भाजपा के जिले के सभी जनप्रतिनिधि जुटे। कार्यालय का उद्घाटन करने गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आएंगे।
विज्ञापन
महमूरगंज स्थित प्रधानमंत्री का केंद्रीय चुनाव कार्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार वाराणसी संसदीय सीट से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद भाजपा ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पीएम का चुनाव कार्यालय महमूरगंज स्थित तुलसी उद्यान में बनेगा। इसके लिए लोकसभा समन्वयक और एमएलसी अश्वनी त्यागी की मौजूदगी में भूमि पूजन भी किया गया। चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह काशी आएंगे, फिर चुनाव कार्यालय का शुभारंभ होगा।
विज्ञापन
भगवा रंग में रंगा गया है पीएम मोदी का चुनाव कार्यालय
पीएम मोदी के चुनाव कार्यालय को भगवा रंग में रंगा गया है। पूरे परिसर को चुनाव के दृष्टिकोण से सजाया संवारा गया है।काशी के ज्योतिषियों के अनुसार, 17 मार्च से होलाष्टक शुरू हो जाएगा। इस दौरान कोई शुभ कार्य नहीं होता है। शुक्रवार को फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि थी। अभिजीत मुहूर्त 11:43 बजे से 12 बजकर 31 मिनट तक रहा। वैधृति योग भी था। इसी दौरान भूमि पूजन किया गया। ऐसी मान्यता है कि वैधृति योग में कोई शुभ कार्य करने से शत्रु पर विजय प्राप्त होती है।
विज्ञापन