फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi congratulates Omprakash Rajbhar son on marriage barat will go to Ghazipur tomorrow

Varanasi: ओमप्रकाश राजभर के बेटे की शादी पर पीएम मोदी ने दी बधाई, कल गाजीपुर जाएगी बरात, दिग्गजों को न्योता

Sat, 10 Jun 2023 11:44 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 10 Jun 2023 11:44 AM IST
सार

सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के छोटे बेटे अरुण राजभर की शादी रविवार को है।वाराणसी के सिंधौरा क्षेत्र स्थित आवास से बरात गाजीपुर के सदात जाएगी। पीएम मोदी  ने ओमप्रकाश राजभर को बेटे की शादी की बधाई दी तो नवयुगल को आशीर्वाद भी दिया। 

विज्ञापन
PM Modi congratulates Omprakash Rajbhar son on marriage barat will go to Ghazipur tomorrow
हल्दी की रस्म में अरुण राजभर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के घर में शहनाई बजने वाली है। उनके छोटे बेटे अरुण राजभर की शादी रविवार को है। वाराणसी के सिंधौरा क्षेत्र स्थित आवास से बरात गाजीपुर के सदात जाएगी। इस शादी में यूपी के बड़े नेताओं के आने की संभावना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई पत्र भेजकर शादी के लिए शुभकामनाएं दी है।
विज्ञापन


जहूराबाद विधानसभा सीट से विधायक व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर की होने वाली बहू निकिता का भी वाराणसी से कनेक्शन है। वो यहां के एक कॉलेज से बीबीए की पढ़ाई कर रही हैं। बेटे की शादी के लिए राजभर ने पीएम मोदी समेत तमाम दिग्गज हस्तियों को निमंत्रण भेजा है। 
विज्ञापन


शुक्रवार शाम सुभासपा अध्यक्ष के सिंधौरा क्षेत्र स्थित आवास पर हल्दी की रस्म आयोजित की गई। इसमें परिजनों और रिश्तेदारों ने शिरकत की तो पार्टी के प्रमुख नेताओं का भी जुटान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ऑर्नामेंटल टॉवर्स से जगमगा उठा बनारस, इन रंग-बिरंगी तस्वीरें को देख आप भी कहेंगे वाह

पीएम मोदी ने बधाई पत्र में क्या लिखा

पीएम मोदी ने ओमप्रकाश राजभर को बेटे की शादी की बधाई दी तो नवयुगल को आशीर्वाद भी दिया। उनके आमंत्रण को स्वीकारते हुए धन्यवाद दिया। पीएम ने लिखा कि अरुण और निकिता के विवाह का निमंत्रण पत्र पाकर प्रसन्नता हुई।  परिवार की खुशी में शामिल करने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। वर-वधू को नवजीवन के शुभारम्भ की बधाई।

शुभ लग्न की बेला में जीवन में खुशियों की सौगात लाए। विश्वास और मित्रता की डोर से दोनों सदा बने रहें। रिश्ते में स्नेह रहे। बेहतर तालमेल से जीवन आगे बढ़े और समय के साथ संबंध और अधिक गहरा और मजबूत हो। इसी कामना के साथ नव दंपती को दीर्घ, सुखद और सौभाग्य पूर्ण जीवन के लिए शुभकामनाएं और आशीष।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed