{"_id":"5b4a1d754f1c1b42748b4976","slug":"pm-modi-attack-on-opposition-and-said-crisis-on-ganga-flow-people-full-his-safe","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बनारस में पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- गंगा प्रवाह पर संकट और लोगों ने भरी तिजोरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- गंगा प्रवाह पर संकट और लोगों ने भरी तिजोरियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 15 Jul 2018 10:42 AM IST
विज्ञापन
बनारस में संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को काशी में विकास परियोजनाओं को जनता को समर्पित करने के बाद गंगा को प्रदूषण मुक्त अभियान पर विपक्ष पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि गंगा के नाम पर कितना पैसा पानी में बहा है, उसका हिसाब नहीं है। गंगा के प्रवाह पर संकट आ गया, मगर लोगों ने अपनी तिजोरियां भर ली। केंद्र में सरकार बनने के बाद गंगा स्वच्छ करने का बीड़ा उठाया और गंगोत्री से गंगा सागर तक तेजी से काम चल रहा है।
21 हजार करोड़ रुपये की 200 परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र और और प्रदेश सरकार परिवहन से परिवर्तन की राह पर आगे बढ़ रही है। आजमगढ़ का एक्सप्रेस वे और बलिया से काशी मेमू इसी का हिस्सा है।
विज्ञापन
चार साल में काशी में हुए विकास पर चर्चा करते हुए कहा कि चार साल पहले की बदहाली को नहीं भूलना चाहिए। 21वीं सदी की काशी का हृदय संस्कार, सहिष्णुता और संस्कृति से भरा होगा, मगर उसकी काया नवीनतम होगी।
इससे पहले राजातालाब के कचनार में बुधवार को आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोजपुरी में भाषण में शुरुआत की।

बदलते बनारस की तस्वीर दुनिया के सामने
सभा में लोगो का अभिवादन स्वीकार करते पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
पीएम ने कहा कि चार साल पहले काशी में बहता सीवर, जाम, जर्जर सड़कें और लटकते तार सरकारों की बनारस के प्रति उदासीनता बताते थे। एयरपोर्ट जाने वाली सड़क की ऐसी हालत थी कि लोग बाबतपुर जाने की बजाय कैंट स्टेशन का रुख करते थे।
घाटों पर बदहाली थी और शहर का कूड़ा कचरा गंगा में जा रहा था। मगर, हमारी सरकार बनने के बाद व्यवस्था में सुधार किया। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनवाए और उन्हें पूरी क्षमता से संचालन की व्यवस्था की।
उन्होंने कहा कि काशी के कण कण में आस्था, संस्कार, प्रेम है, मगर यहां व्यवस्था स्मार्ट की जा रही हैं। बदलते बनारस की तस्वीर दुनिया के सामने है। सोशल मीडिया पर यहां की सड़क, चौराहे, तालाब देखकर लोग प्रफुल्लित होते हैं।
चार साल में 10 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया और यह सिलसिला जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि 2014 में केंद्र में सरकार बनी तो प्रदेश सरकार का सहयोग नहीं था। 2017 में प्रदेश में आपके समर्थन से पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के बाद काशी का विकास तेज हुआ।
बनारस में लागू हो रही योजनाओं का लाभ आसपास के गांवों को मिल रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि चार साल पहले पेरिशेबल कार्गो सेंटर का शिलान्यास मैने किया और लोकार्पण करने का सौभाग्य मिला है। बेहतर जीवनशैली के लिए कनेक्टविटी अहम है, रेल हो या सड़क सरकार हर तरफ काम कर रही है।

प्रदेश में बढ़े युवाओं के लिए रोजगार के मौके
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दो बार तारीफ की। कहा, मुख्यमंत्री योगी और उनकी टीम बढ़िया काम कर रही है। उद्योग और निवेश की अच्छी नीति के कारण प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा हो रहे हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी और उनकी टीम बनारस सहित प्रदेश भर में पर्यटन के केंद्रों पर सुविधाएं विकसित करने और उन्हें विश्व मानचित्र के पटल पर लाने के लिए अच्छा काम कर रही है। स्वच्छ भारत अभियान के कार्यों को भी सराहा।
यह भी कहा कि प्रदेश सरकार की उद्योग और निवेश की नीति अच्छी होने और बेहतर माहौल होने के कारण हाल में ही नोएडा में देश की सबसे बड़ी मोबाइल फैक्ट्री का लोकार्पण किया गया। इससे युवाओं को रोजगार के लिए बाहर नहीं भटकना पड़ेगा।
इस तरह की 50 मोबाइल फैक्ट्रियों से प्रदेश के चार लाख युवाओं को रोजगार मिल रहा है। बनारस में टीसीएस के बीपीओ की शुरुआत होने से यहां के साथ ही आसपास के जिलों के युवाओं को रोजगार मिलेगा। इसी तरह सीएनजी से बनारस में वाहन चलेंगे तो युवाओं के लिए रोजगार के मौके बढ़ेंगे।

स्मार्ट सिटी देश को नई पहचान देने का अभियान
‘मेरी काशी’ पुस्तिका के विमोचन कार्यक्रम में पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री ने कहा कि स्मार्ट सिटी देश को एक नई पहचान देने का अभियान है। यह यंग इंडिया और न्यू इंडिया का प्रतीक है। इसी तरह मेक इन इंडिया और डिजिटल इंडिया अभियान आम आदमी के जीवन को सुगम बनाने के साथ ही रोजगार के अवसर पैदा करने का माध्यम है।
बनारस में इंटीग्रेटेड कमांड और कंट्रोल सेंटर पर तेजी से काम चल रहा है। हमें अपनी पहचान को बरकरार रखते हुए जिला, प्रदेश और देश के विकास को गति देना है। जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री की मौजूदगी में आठ मिनट का वीडियो दिखाया गया।
इस वीडियो के माध्यम से जनता को केंद्र सरकार की ओर पिछले साल में हृदय, ऊर्जा गंगा, प्रसाद, स्वच्छ भारत अभियान, उज्ज्वला योजना, पेयजल आपूर्ति सहित अन्य योजनाओं के तहत बनारस में कराए गए विकास कार्यों को दिखाया गया।
आम जनता की सहूलियत के लिए जनसभा स्थल पर दो दर्जन से ज्यादा एलईडी स्क्रीन लगाई गई थी। जिन पर कार्यक्रम का लाइव टेलिकास्ट कराया जा रहा था।

न्यू इंडिया के लिए बना रहे नया बनारस
पुस्तिका देखते पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि न्यू इंडिया के लिए नए बनारस का निर्माण किया जा रहा है। इसकी आत्मा तो पुरातन होगी लेकिन काया नवीनतम होगी। बनारस के कण-कण में संस्कृति और संस्कार होंगे लेकिन यहां की व्यवस्थाएं स्मार्ट सिस्टम से लैस होंगी।
सदियों से यूं ही बने और परंपराओं में रचे-बसे बनारस की पौैराणिक पहचान को ऊंचाईयां देने के साथ ही इक्कीसवीं सदी की आवश्यकता के हिसाब से इसे विकसित करने का प्रयास बीते चार साल से जारी है और आगे भी जारी रहेगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि काशी हमेशा से मोक्षदायिनी रही है और जीवन की तलाश में यहां आने वालों की भी कमी नहीं है। मगर, अब जीवन में आने वाले संकटों को मेडिकल साइंस के माध्यम से कम करने का केंद्र भी बनती जा रही है। बनारस को पूर्वी भारत के हेल्थ हब के तौर पर विकसित किया जाएगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में देश और दुनिया का ख्यातिलब्ध संस्थान बीएचयू चिकित्सा के क्षेत्र का भी जाना-पहचान नाम हो गया है। हाल ही में बीएचयू ने विश्व स्तरीय चिकित्सा संस्थान बनने के लिए एम्स के साथ समझौता किया है। बीते चार साल में बनारस में दसों हजार करोड़ रुपये का निवेश हो चुका है और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

पर्यटन के अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर प्रमुखता से उभर रहा बनारस
पीएम मोदी के साथ स्मृति चिन्ह देते सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री ने कहा कि पर्यटन के अंतरराष्ट्रीय मानचित्र बनारस प्रमुखता से उभर रहा है। इसे देखते हुए ही यहां इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर रूद्राक्ष का शिलान्यास आज किया गया है।
दो साल पहले जापान के प्रधानमंत्री और हमारे मित्र शिंजो आबे काशी आए थे तो उन्होंने यह उपहार काशीवासियों को दिया था। इस उपहार के लिए मैं उनका काशीवासियों की ओर से आभार व्यक्त करता हूं। बनारस को सड़क, रेल और हवाई मार्ग से ऐसी कनेक्टिविटी दी जाएगी कि आने वाले दिनों में यहां पर्यटन उद्योग को और तेजी से पंख लगेंगे।
प्रधानमंत्री ने सभा में मौजूद लोगों से कहा कि आपके सांसद के तौर पर मेरा यह दायित्व बनता है कि आपके जितना काम आ सकूं... जितनी मेहनत आपके लिए कर सकूं... मैं करता हूं और करता रहूंगा...।
मीडिया में और सोशल मीडिया में काशी की सड़कों, चौराहों, गलियों, घाटों और तालाबों के बदले स्वरूप की तस्वीरें जो देखता है उसका मन प्रफुल्लित हो जाता है। बनारस में जो भी बदलाव हो रहा है उसका लाभ आसपास के जिलों को भी मिलेगा।