फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Kisan Samman Nidhi Rs 42 crore transferred to accounts of 2.11 lakh farmers in Varanasi

पीएम किसान सम्मान निधि: 24वीं किस्त जारी, वाराणसी में 2.11 लाख किसानों के खातों में भेजे गए 42 करोड़ रुपये

Fri, 30 Oct 2026 07:26 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 30 Oct 2026 07:26 PM IST
सार

पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त शुक्रवार को जारी की गई। इस दौरान वाराणसी जिले के 2,11,112 किसानों को कुल 42 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि उनके खातों में भेजी गई।

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Rs 42 crore transferred to accounts of 2.11 lakh farmers in Varanasi
किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त शुक्रवार को जारी की गई है। इसके तहत जिले के 2,11,112 किसानों को कुल 42 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि उनके खातों में भेजी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा में आयोजित पीएम किसान उत्सव दिवस पर ऑनलाइन देशभर के किसानों के खाते में इस निधि की राशि उनके खातों में भेजी। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिले के आठों ब्लॉक सभागार में हुआ। 

विज्ञापन


भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान, कृषि विज्ञान केंद्र कल्लीपुर के साथ ही सभी किसान समृद्धि केंद्रों और उर्वरक क्रय केंद्रों पर भी दिखाया गया। जिले में 25 हजार से ज्यादा किसानों ने कार्यक्रम देखा। 
विज्ञापन


इस दौरान ब्लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह पटेल, कृषि विभाग के संयुक्त कृषि निदेशक (नोडल कार्यबल अधिकारी) सुरेंद्र चंद्र चौधरी, संयुक्त कृषि निदेशक शैलेंद्र कुमार, उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल, जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह मौर्य आदि रहे। कृषि विज्ञान केंद्र कल्लीपुर के अध्यक्ष नवीन कुमार सिंह भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed