फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM gave gift of oxygen plant will be set up in BHU Trauma Center and District Women Hospital in Varanasi

वाराणसी: पीएम ने दी ऑक्सीजन प्लांट की सौगात, बीएचयू ट्रामा सेंटर और जिला महिला अस्पताल में लगेगा प्लांट

Thu, 07 Oct 2021 07:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 07 Oct 2021 07:58 PM IST
विज्ञापन
PM gave gift of oxygen plant will be set up in BHU Trauma Center and District Women Hospital in Varanasi
पीएम मोदी ने दी ऑक्सीजन प्लांट की सौगात। - फोटो : अमर उजाला

कोरोना की संभावित तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए वाराणसी के अस्पतालों में बेड रिजर्व करने, ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने सहित अन्य तैयारियां पूरी हो गई हैं। इस क्रम में बीएचयू अस्पताल, ट्रामा सेंटर और जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा में पीएम केयर्स फंड से लगे ऑक्सीजन प्लांट का वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया। एम्स ऋषिकेश से बटन दबाकर प्लांट का उद्घाटन कर प्रधानमंत्री ने काशीवासियों को बड़ी सौगात दी।

विज्ञापन

 
वाराणसी में पीएम केयर्स फंड से 1000 एलपीएम (लीटर प्रति मिनट) की क्षमता वाले पांच प्लांट लगने हैं। इसमें बीएचयू में सबसे अधिक चार प्लांट शामिल हैं जबकि एक महिला अस्पताल में लग गया है। बीएचयू अस्पताल और ट्रामा सेंटर में तो प्लांट का उद्घाटन हो गया लेकिन यहां एमएस ऑफिस के पास दो प्लांट और लग रहे हैं। इसके लिए जहां प्लांट आ गए हैं, वहीं प्लेटफार्म भी बनकर तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन


ट्रामा सेंटर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रोफेसर इंचार्ज प्रो. सौरभ सिंह ने बताया कि 1000 एलपीएम के प्लांट के लगने से अब ट्रामा सेंटर में भर्ती मरीजों को ऑक्सीजन की किसी तरह की कोई कमी नहीं रहेगी। सीएमओ ने बताया कि एनएचएआई, डीआरडीओ के संयुक्त प्रयास से लगने वाले प्लांट को पीएम केयर्स फंड से लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में बीएचयू अस्पताल के एमएस प्रो. केके गुप्ता, स्वास्थ्य विभाग से ऑक्सीजन प्लांट के नोडल अधिकारी डॉ. अतुल सिंह, महिला अस्पताल में एसआईसी डॉ. लिली श्रीवास्तव, मंडलीय अस्पताल के एसआईसी डॉ. प्रसन्न कुमार, कैंट विधायक प्रतिनिधि अशोक पटेल आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed