PM Fasal Bima Yojana: डाकघरों में किसान करा सकेंगे फसल बीमा योजना का पंजीकरण , वाराणसी समेत 6 जिलों में चलेगा विशेष अभियान
वाराणसी परिक्षेत्र के अंतर्गत वाराणसी, चंदौली, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर और बलिया जनपद के अधीन 1699 डाकघरों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डाकघरों से जमा निकासी, स्पीड पोस्ट सहित अन्य सुविधाओं के साथ-साथ किसानों के लिए फसल बीमा योजना के पंजीकरण की भी सुविधा की शुरुआत की गई है। डाकघरों में स्थापित कॉमन सर्विस सेंटर से अब किसान फसल बीमा योजना का पंजीकरण कराकर उसका लाभ उठा सकते हैं।
वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि डाकघरों के माध्यम से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के ऑनलाइन आवेदन के लिए किसान की खतौनी, आईडी कार्ड (आधार कार्ड, पैन कार्ड , वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस) व बैंक पासबुक साथ लाना होगा।
पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 जुलाई
खरीफ व रबी फसलों के लिए क्रमशः 2 और 1.5 प्रतिशत का प्रीमियम अदा करना होगा। खरीफ फसलों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत कवर करने के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण किसानों और उनके परिवारों को फसल के नुकसान का मुआवजा और साथ ही सुरक्षा प्रदान करना है।
इसके तहत बुवाई से पहले से लेकर कटाई के बाद तक फसल को सुरक्षा प्रदान की जाती है। यह योजना किसानों के परिवारों और उनके आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में भी मददगार है। इसे ध्यान में रखते हुए, वाराणसी परिक्षेत्र के अंतर्गत वाराणसी, चंदौली, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर और बलिया जनपद के अधीन 1699 डाकघरों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा, ताकि इसका फायदा अधिक से अधिक किसानों तक पहुंच सके और किसानों को इस योजना में कवर किया जा सके।