फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   pm awas Awas Yojana 6480 beneficiaries got keys of house in Varanasi Kamala devi spoke to CM yogi now house due to pm modi

आवास योजनाः वाराणसी में 6480 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी, सीएम से बोलीं कमला- पीएम मोदी की कृपा से अब पक्का मकान

Wed, 01 Sep 2021 10:11 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 01 Sep 2021 10:11 PM IST
सार

प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण व मुख्यमंत्री आवास ग्रामीण के लाभार्थियों को सीएम योगी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से  चाबी सौंपी। रोहनिया के बच्छाव की मीरा को घर की चाबी सौंपी गई। पिंडरा क्षेत्र के रामनगर गजेंडा गांव की कमला देवी से मुख्यमंत्री ने बात की। 

विज्ञापन
pm awas Awas Yojana 6480 beneficiaries got keys of house in Varanasi Kamala devi spoke to CM yogi now  house due to pm modi
वाराणसी में 6,480 लाभार्थियों का पक्के मकान का सपना पूरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण व मुख्यमंत्री आवास ग्रामीण के लाभार्थियों से संवाद किया। वाराणसी में 6,480 लाभार्थियों का पक्के मकान का सपना पूरा हुआ। मुख्यमंत्री ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में रोहनिया के बच्छाव की मीरा को घर की चाबी सौंपी। पिंडरा क्षेत्र के रामनगर गजेंडा गांव की कमला देवी से वीडियो कांफ्रेंसिंग से बात की और भगवान विश्वनाथ से सभी के जीवन में खुशहाली आने की कामना की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के पूछने पर कमला देवी ने बताया कि पहले झोपड़ी में रहती थी, अब अच्छा पक्का मकान हो गया है। अन्य योजनाओं में शौचालय, निशुल्क गैस कनेक्शन, बिजली कनेक्शन, राशन सहित कई लाभ मिल रहे हैं। कमला ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने लाभ दिलाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि काशीवासियों का सौभाग्य है कि आपके सांसद प्रधानमंत्री मोदी हैं। वह जो काम कर रहे हैं उससे पूरा देश लाभान्वित हो रहा है।
विज्ञापन


यहां बता दें कि वाराणसी में बीते साल और इस साल 13,726 लाभार्थियों के ग्रामीण आवास स्वीकृत हुए हैं। उनमें से 6,480 आवास का निर्माण कार्य पूरा कर संबंधित लोगों को उनकी चाबी सौंप दी गई है। शेष आवासों का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायकों ने ब्लॉक पर दी चाबी

मंडलायुक्त सभागार में जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने 12 लाभार्थियों कलावती, फुलरी, रेखा, भगवानी, अमरावती, मुन्नी, सीता, गीता, मंतारा, नगीना, फूलपत्ती व नगीना को आवास की चाबी सौंपी। बड़ागांव ब्लॉक सभागार में विधायक डॉ अवधेश सिंह ने 20 और रोहनिया विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने काशी विद्यापीठ ब्लाक पर आयोजित कार्यक्रम में 18 लाभार्थियों को चाबी सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed