फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Plant plants in the house, make the house cool

घर में पौधे लगाइये, घर को ठंडा बनाइये

Tue, 29 Mar 2022 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Plant plants in the house, make the house cool
गर्मियों में घर को ठंडा रखने के लिए लोग एसी, कूलर की मदद लेते हैं, लेकिन इलेक्ट्रानिक उपकरणों का ज्यादा उपयोग सेहत के लिए फायदेमंद नहीं होता है। ऐसे में गर्मी की तपन को कम करने के लिए घर में पौधे भी लगा सकते हैं। पौधे हवा को शुद्ध रखने के साथ ही वातावरण को ठंडा बनाए रखने में मददगार होते हैं। बढ़ते हुए तापमान में घर में कुछ विशेष तरह के पौधे लगाकर घर को ठंडा रखा जा सकता है। घर की बालकनी, खिड़की, कमरे के साथ ही छत पर भी स्नेक प्लांट, बेबी रबर, ऐलोवेरा, ऐरेका पाम, डाइफेनबैचिया, ड्रेकेना फ्रेग्रेंस जैसे पौधों को लगाया जा सकता है। यह इनडोर प्लांट्स होते हैं जो घर में तापमान कम करने के साथ ही हवाओं को भी शुद्ध बनाने में मददगार होते हैं। मंडुवाडीह नर्सरी संचालक महेश ने बताया की गर्मी का सीजन शुरू होते ही घर के तापमान को कम करने वाले पौधे को मांग की मांग 30 से 40 फीसदी बढ़ गई। यह पौधे हवा को साफ करके तापमान कम करने में मददगार होते हैं।
विज्ञापन

स्नेक प्लांट
यह भी रात में आक्सीजन छोड़ता है। साथ ही तापमान को कम करने में मददगार होता है। हवा में नाइट्रोजन ऑक्साइड, बेंजीन आदि को सोख कर शुद्ध बनाता है।
बेबी रबर प्लांट
यह कमरे को ठंडा व तरोताजा रखता है। यह हवा की अशुद्धियों को दूर करता है। यह एक ऐसा पौधा है जिसे नियमित रूप से पानी की जरूरत नहीं पड़ती है।
ऐलोवेरा
इसे रिफ्रेशिंग पौधा है। यह घर के तापमान को कम करने के साथ ही हवा को शुद्ध करता है। ऐलोबेरा स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होता है।
ऐरेका पाम
ऐरेका प्राकृतिक रूप से नमी बनाए रखने में मददगार होता है। हवा की अशुद्धियों को दूर करने के साथ ही घर को ठंडा रखने में मददगार होता है।
डाइफेनबैचिया
यह प्रदूषण कम करने में मददगार होता है। डाइफेनबैचिया हवा से कार्बनडाई आक्साइड को अवशोषित करके आक्सीजन छोड़ता है।
ड्रेकेना फ्रेग्रेंस
यह ऐसा पौधा है जो हवा से 80 फीसदी अशुद्धियों को दूर करता है। स्वच्छ हवा में नमी होती है जिससे घर का तापमान ठंडा रहता है।
पौधा दाम
स्नेक प्लांट 50 से 100
बेबी रबर प्लांट 150
ऐलोबेरा 30 से 50
ऐरका पाम 100
डाइफेनबैचिया 50 से 100
ड्रेकेना फ्रेग्रेंस 50
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed